फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People told the conditional exemption given in Unlock-1 right, said - economy will gain momentum

अनलॉक-1 में दी गईं सशर्त छूट को लोगों ने बताया सही, बोले-अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

Mon, 01 Jun 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
People told the conditional exemption given in Unlock-1 right, said - economy will gain momentum
देवेंद्र जैन। - फोटो : Hisar
केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-1 में कई तरह की छूट देने के फैसले का हर वर्ग ने स्वागत किया है। लोगों के अनुसार चूंकि अभी संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं तो रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है, वह सही है। मगर अभी तक काफी बंदिशें भी लगा रखी थीं, जिसे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस देखते हुए जो छूट दी गईं हैं, उनसे हर वर्ग को काफी फायदा होगा। खासकर उद्योग-धंधों को इससे काफी राहत मिलेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को भी थोड़ी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

यह बोले लोग
अनलॉक-1 में छूट देना अच्छा फैसला है, इससे ऑटो मोबाइल व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पहले 20 प्रतिशत तक व्यापार होता था। छूट मिलने के बाद यह 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। जुलाई-अगस्त तक 100 प्रतिशत होने की संभावना है।
विज्ञापन

- आरके चहल, ऑटो मोबाइल व्यापारी
अनलॉक-1 में सरकार की ओर से जो छूट दी गई है, वह सही है। इससे व्यापार दोगुना होगा। सर्राफा बाजार में खरीददारी बढ़ेगी। छूट मिलने लोगों की बाजार में आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक सर्राफा व्यापारी
---------------
व्यापार में छूट मिलने से बाजार में मनी सर्कुलेशन होगा। इससे अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। लॉकडाउन 4.0 मे जो काम बंद थे वे खुलने से से आमजन व सभी व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। कंप्यूटर, लैपटॉप व सीसीटीवी का काम भी बढ़ेगा।
निखिल बंसल, व्यापारी
-----------------
इलेक्ट्रोनिक व्यापार बढ़ेगा। छूट से आमजन को भी फायदा मिलेगा। लॉकडाउन के कारण व्यापार में काफी मंदी आ गई थी, उम्मीद है अब छूट मिलने से कुछ तेजी आए।
जगदीश जैन, व्यापारी
--------------
अनलॉक-1 में छूट मिलने से सभी को फायदा होगा। व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन उद्योगों में काम करने के लिए लेबर की जरूरत होती है जबतक लेबर पूरी नहीं मिलेगी, काम पूरी तरह से नहीं शुरू नहीं होगा। छूट मिले से 50 प्रतिशत तक काम में बढ़ोतरी होगी
देवेंद्र जैन, व्यापारी
---------------
सरकार की तरफ से लॉकडाउन के दौरान दी गई छूट से मानसिक व आर्थिक तनाव से राहत मिलेगी। इसके साथ व्यापार को बढ़ावा भी मिलेगा। पहले की तुलना में काम ज्यादा होगा।
- अजय बैनीवाल, व्यापारी
-----------------
कोरोना से बचाव करने के लिए मंदिर में पूरी व्यवस्था की जाएगी। सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। मंदिर में आने के दौरान श्रद्धालुओं को अच्छी तरह हाथ धोने होंगे।
- गोपाल प्रसाद कौशिक, पुजारी, काली माता मंदिर, बैंक कॉलोनी
----------------
श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर आना होगा और सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए जाएंगे। उसके बाद ही मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश करने दिया जाएगा। साथ ही सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

- राममेहर शास्त्री, पुजारी, विश्वकर्मा मंदिर, ऋषि नगर
कोरोना से बचाव करने के लिए मंदिर को सैनिटाइज किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए गेट पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वह अपना बचाव कर ही मंदिर के अंदर आ सके।
- हितेश, पुजारी, हनुमान मंदिर, महाबीर कॉलोनी

दीपक

दीपक- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed