{"_id":"6a2b0105fe5d42522e023f14","slug":"people-suffered-from-oppressive-humidity-throughout-the-day-the-weather-changed-in-the-evening-with-rain-and-hailstorms-hisar-news-c-21-hsr1020-889289-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, शाम को बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, शाम को बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम
विज्ञापन
गांव श्यामसुख में गिरे ओलों को दिखाता व्यक्ति।
हिसार। जिले में वीरवार को दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किए रखा, लेकिन देर शाम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बावजूद उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शाम करीब सात बजे बरवाला, अग्रोहा, आदमपुर और हांसी क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि अग्रोहा क्षेत्र में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।
तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर टीन शेड और सोलर प्लेटें उड़ गईं। करीब 40 पेड़ और 10 बिजली के खंभे गिरने की सूचना है। बहबलपुर और बाडो पट्टी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गांव श्यामसुख और बहबलपुर में ओले गिरने की सूचना मिली, जबकि कैमरी गांव की गोशाला का टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 जून तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। एहतियातन शहरी क्षेत्र के कुछ फीडर बंद किए गए, जिन्हें करीब दो घंटे बाद बहाल कर दिया गया। बिजली निगम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों से 49 शिकायतें दर्ज हुई हैं।