फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People protested demanding justice for the family of Y Puran Kumar.

Hisar News: वाई पूरण कुमार के परिवार को न्याय दिलाने की मांग के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
People protested demanding justice for the family of Y Puran Kumar.
हिसार। हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए नागोरी
हिसार। हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार को प्रताड़ित करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला शहरी अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में रविवार को नागोरी गेट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला शहरी प्रधान बजरंग गर्ग ने कहा कि वाई पूरण कुमार बहुत सीनियर व ईमानदार अधिकारी थे। उनको बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया गया। जिस कारण उन्होंने मजबूरी में आत्म हत्या जैसा कदम उठाया। बजरंग गर्ग ने कहा कि आई पूरण कुमार ने आत्महत्या करते हुए कई सरकारी अधिकारियों पर नाजायज तंग करने के आरोप लगाए। ऐसे में सरकार को वाई पूरण कुमार को नाजायज तंग करने वाले अधिकारियों की सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में कुछ भ्रष्ट अधिकारी पूरी तरह से सरकार पर हावी है। सरकार को ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के भी खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि वाई पूरण कुमार के परिवार को इंसाफ नही मिला तो हरियाणा बंद करने का फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर अनिल मान, हांसी से राहुल मक्कड़, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा, किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवक्ता सुमन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश मलिक, महिला जिला अध्यक्ष सतोष जून, एससी सेल के ग्रामीण प्रधान रतन बडगुजर, शहरी एससी प्रधान सोनू लंकेश, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed