फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pensioners should be alert from cyber fraud, do not tell OTP number on fake calls: SP Lokendra Singh

पेंशन धारक साइबर धोखाधड़ी से रहे अलर्ट, फर्जी कॉल पर न बताएं ओटीपी नंबर : एसपी लोकेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pensioners should be alert from cyber fraud, do not tell OTP number on fake calls: SP Lokendra Singh
हिसार। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशनधारकों को साइबर अपराधियों से सावधान रहने की जरूरत है। साइबर अपराधियों ने पेंशनधारकों को ठगने का नया तरीका निकाला है। आजकल साइबर अपराधियों द्वारा पेंशनधारकों को जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए फोन किए जा रहे हैं। उनके पास पेंशनधारकों का पूरा डेटा जैसे नियुक्ति की तिथि, सेवानिवृत्ति का तिथि, पीपीओ नंबर यानी पेंशनभोगी भुगतान आदेश संख्या, आधार कार्ड संख्या, स्थायी पता, ईमेल आईडी, सेवानिवृत्ति पर प्राप्त राशि, मासिक पेंशन, नॉमिनी आदि की जानकारी होती है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी इस पूरे डेटा के साथ फोन करते हैं, ताकि पेंशनधारक को यह विश्वास दिलाया जा सके कि वे पेंशन विभाग से हैं। साइबर अपराधी पेंशनधारकों का पूरा डेटा बताते हुए उनका जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने हेतु ओटीपी नंबर सांझा करने के लिए कहते हैं। ऐसे में पेंशनधारकों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी को अपना ओटीपी नंबर न बताएं। एसपी ने कहा कि इसलिए सभी जागरूक रहें। पेंशन विभाग कभी भी किसी पेंशनधारक को उनका जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कॉल नहीं करता है और न ही ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करता है। यह पेंशन धारकों का कर्तव्य है कि वे अपने जीवन प्रमाणपत्र को व्यक्तिगत रूप से पेंशन विभाग या बैंक में जाकर अपडेट कराएं। इस तरह आने वाली फर्जी कॉल से बचें। पेंशन धारक व नागरिक किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना और हेल्पलाइन लाइन नंबर 1930 व साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed