फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pension tension, eligible to go round the department

पेंशन की टेंशन, विभाग के चक्कर काट रहे पात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pension tension, eligible to go round the department
सिवानी खंड कार्यालय में लगी बुजुर्गों की भीड़। - फोटो : Hisar
पवन प्रेम सारस्वत
विज्ञापन

सिवानी मंडी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी महीने में केवल दो दिन ही खंड कार्यालय में आते हैं। ऐसे में पेंशन से संबंधित समस्याओं को लेकर लोगों का समाधान नहीं हो पा रहा है। सिवानी खंड के अंतर्गत 37 गांव आते हैं और सिवानी कस्बा भी इसी की हद में आता है। ऐसे में यहां हजारों की संख्या में पेंशन पात्र हैं।
सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, लाडली पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग लोगों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे संबंधित किसी भी समस्या के लिए लोगों को खंड कार्यालय स्थित विभाग के ऑफिस आना होता है। मगर समस्या यह है कि अधिकारी यहां महीने में केवल दो दिन आते हैं। इसके लिए महीने का दूसरा व चौथा मंगलवार निर्धारित किया गया है। मगर ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी न होने से वे हर मंगलवार विभाग के चक्कर काटते रहते हैं। अधिकारी नहीं मिलने के कारण वे विभाग और सरकार को कोसते हुए वापस जाते हैं। क्षेत्र के पेंशन पात्रों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कृषि मंत्री जेपी दलाल से समस्या का समाधान करने की मांग की है। लोगों की मांग है कि हर सप्ताह कम से कम एक दिन अधिकारियों की यहां पर ड्यूटी लगाई जाए ताकि उनको राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन

पिछले तीन साल से अपनी पत्नी की बुढ़ापा पेंशन के लिए चक्कर काट रहा हूं। कभी मैं लेट हो जाता हूं तो कभी अधिकारी जल्दी लौट जाते हैं। कई बार तो याद भी नहीं रहता कि कौन से मंगलवार को अधिकारी आते हैं। बहुत परेशानी हो रही है।- महावीर, निवासी मंढोली
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों से बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं। कर्मचारी बताते हैं कि अधिकारी मंगलवार को आते हैं, मगर किस मंगलवार को आएंगे हमें इसका पता ही नहीं चल पाता है। हर सप्ताह किराया-भाड़ा लग रहा है, बड़ी परेशानी हो रही है। - महावीर, निवासी कलाली
मेरी उम्र 60 साल से ज्यादा हो चुकी है। मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं। पेंशन बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हूं। पता ही नहीं चलता कि किस दिन अधिकारी आएंगे और किस दिन नहीं। पेंशन न बनने के कारण आर्थिक तंगी झेल रही हूं। - सीता देवी, निवासी वार्ड- 13
पति की मौत के बाद मैं वैसे ही परेशान रहती हूं। विधवा पेंशन बनवाने के लिए प्रयास करते हुए काफी समय हो गया है। कभी तो अधिकारी नहीं मिलते और जब मिलते हैं तब दस्तावेजों में कोई न कोई कमी बता कर अगले सप्ताह आने की बात कह देते हैं। - कमला देवी, निवासी मिठी

विभाग ने महीने के दो दिन सिवानी के लिए निर्धारित किए गए हैं। उस दिन अधिकारी शाम पांच बजे तक सिवानी कार्यालय में बैठते हैं। पात्र लोग निर्धारित दिन जाकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।
- कृष्ण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed