फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PCR vehicle collided with a truck, 3 policemen injured

Hisar News: पीसीआर की गाड़ी ट्रक में घुसी, 3 पुलिसकर्मी घायल

Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
PCR vehicle collided with a truck, 3 policemen injured
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई हांसी पुलिस की पायलट गाड़ी।
बास। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक ब्रेकर पर वीरवार रात करीब एक बजे हांसी पीसीआर की गाड़ी आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से उसमें घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में गाड़ी में सवार सब इंस्पेक्टर राजकुमार, कांस्टेबल विजय और एसपीओ धर्मपाल घायल हो गए। सोरखी पुलिस चौकी टीम ने घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यह गाड़ी करीब दस बजे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को हिसार सीमा तक पायलट कर लौटी थी। इसके लगभग तीन घंटे बाद हादसा हो गया। सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि वे गाड़ी में सवार होकर मुंढाल से हांसी की तरफ जा रहे थे। गांव गढ़ी में पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने हाईवे पर ब्रेकर होने के कारण एकाएक ब्रेक लगाए। इससे उनकी गाड़ी ट्रक में घुस गई। इससे उनके सहित तीन पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 9 बजे पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा को इसी गाड़ी ने पीपला पुलिस नाके से पायलट किया और करीब पौने 10 बजे मय्यड़ टोल प्लाजा पर आगे की जिम्मेदारी हिसार पुलिस को सौंप दी।


इसके बाद गाड़ी में तैनात कर्मी अपना मोबाइल, बैग आदि सामान, जो पीपला पुल के पास भूल आए थे, उसे लेने के लिए वापस गए। वहां से वापसी के दौरान रात करीब एक बजे हादसा हो गया। बास थाना प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि हादसे में घायल पुलिस कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। घायल राजकुमार के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed