फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pawan Rapadia Pradhan wins by 16 votes

Hisar News: पवन रापड़िया 16 वोट से जीत कर प्रधान व सुरेश सोनी दो वोट से जीत कर बने सचिव

Sat, 01 Mar 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 01 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pawan Rapadia Pradhan wins by 16 votes
हांसी में बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पवन रापड़िया, सहसचिव अमित कोहाड़ के साथ एडवोकेट सुरेंद
हांसी। बार एसोसिएशन चुनाव में एडवोकेट पवन रापड़िया 16 वोट से जीतकर प्रधान बने। वहीं, एडवोकेट सुरेश सोनी महज दो वोट से जीत कर सचिव बने। चुनाव बैलेट पेपर पर हुआ, जिसमें कुल 457 वोट में से 438 वोट डाले गए।
विज्ञापन

चुनाव बेहद रोमांचक रहा। खासतौर पर प्रधान, सचिव व उपप्रधान पद के लिए महज कुछ वोटों से ही हार जीत हुई। उपप्रधान पद के लिए गौरव सैनी पांच वोट से, सहसचिव पद के लिए अमित कुमार 138 वोट से, लाइब्रेरियन के पद पर मलकियत सिंह 46 वोट से जीते। प्रधान पद के लिए एडवोकेट पवन रापड़िया को 225 वोट व उनके प्रतिद्वंद्वी संजय सिहाग को 209 वोट मिले। एक वोट रद्द हुआ। उपप्रधान के लिए गौरव सैनी को 219 वोट व उनके प्रतिद्वंद्वी को कृष्ण को 214 वोट मिले। दो वोट रद्द हुए।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए सुरेश सोनी को 218 वोट व उनके प्रतिद्वंद्वी जितेश भारद्वाज को 216 वोट मिले। एक वोट रद्द हुआ। सहसचिव पद के लिए अमित कुहाड़ को 285 वोट व उनके प्रतिद्वंद्वी कुलबीर सिंह को 147 वोट मिले। तीन वोट रद्द हुए। लाइब्रेरियन के लिए मलकियत सिंह को 239 वोट व राहुल खुराना को 193 वोट मिले। तीन वोट रद्द हुए। ट्रेजर के पद के लिए एडवोकेट सुनील सैनी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed