फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Patients who have been locked up in the operation theatre for a month in the civil hospital are facing problems

नागरिक अस्पताल में एक महीने से ऑपरेशन थिएटर बंद मरीजों को हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Patients who have been locked up in the operation theatre for a month in the civil hospital are facing problems
हिसार। नागरिक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर पिछले एक माह से बंद है। ऐसे में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। चिकित्सक उन्हें आगे की डेट दे रहे है। आंख बनवाने वाले को 21 अगस्त तक की डेट मिली है। ऐसे में आंख बनवाने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह की शुरूआत में ऑपरेशन होने शुरू हो जाएंगे। मरम्मत के बाद थिएटर को किटाणु मुक्त करने के लिए दवा का छिड़काव कर उसे बंद कर दिया है। कल्चर रिपोर्ट आने के बाद उसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर रोज 20 से 25 होते है ऑपरेशन -
जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को बंद करने से पहले शनिवार को छोड़ कर हर रोज 20 से 25 ऑपरेशन होते थे। जिनमें 15 के करीब आंखों के ऑपरेशन शामिल थे। अब ऑपरेशन थिएटर बंद होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऑपरेशन करवाने आ रहे मरीजों को चिकित्सक आगे की डेट दे रहे है। चिकित्सक उनके फोन नंबर लिख रहे ताकि जब ऑपरेशन थिएटर शुरू हो तो फोन कर उन्हें बुला लिया जाए। आंख बनवाने वाले मरीजों की लाइन लंबी है। अगस्त तक करीब 250 मरीजों को डेट दी हुई है।
विज्ञापन

मरम्मत के लिए किया था बंद -
ऑपरेशन थिएटर के अंदर मरम्मत के चलते एक महीने पहले इसे बंद किया था। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद अब पूरे थिएटर को किटाणु रहित करने के लिए दवा छिड़ककर उसे बंद कर दिया है। उसकी कल्चर रिपोर्ट आने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आते ही शुरू हो जाएगा
ऑपरेशन थिएटर को किटाणु रहित करने के लिए दवा छिड़की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। आंखों के ऑपरेशन अधिक होते हैं। इनके अलावा हड्डी, सर्जन, ईएनटी और गंभीर गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन होते है।
- चिकित्सक गुलशन मेहता, नेत्र रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed