फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Patchwork ordered by December 15t

Hisar News: 15 दिसंबर तक पेचवर्क करने का आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Patchwork ordered by December 15t
हिसार। जिले की सभी जर्जर सड़कों पर पेचवर्क किया जाएगा। पेचवर्क के काम को अगले एक महीने में पूरा करना होगा। जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर कोहरे का सीजन शुरू होने से पहले 15 दिसंबर तक पेचवर्क का काम पूरा किया जाएगा। सड़कों पर पेचवर्क के अलावा दिशा सूचक, संकेतक, सफेद पट्टी भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बारिश के सीजन के बाद जिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जिसमें सड़कों को लेकर सभी विभागाें की ओर से एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से 54 सड़कों के सुधार का एस्टीमेट तैयार किया गया है। एस्टीमेट को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सड़कों को लेकर अपना ब्योरा मुख्यालय भेजा है। कुछ सेक्टरों की सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इन सड़कों के निर्माण को 30 दिसंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए काम शुरू कराया गया है। इसमें बारिश में टूटी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सरसौद के पास , मुंढाल के पास हाईवे को ठीक करने के लिए काम सौंपा।
-----------
बारिश ने से खस्ताहाल हुईं सड़कें
इस बार बारिश से जिले की अधिकतर सड़कें टूट गई हैं। लंबे समय तक सड़कों पर जलभराव के चलते सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। बरवाला, हांसी, नारनौंद एरिया की सड़कें सबसे अधिक जर्जर हुई हैं। हिसार से तोशाम स्टेट हाइवे पर करीब तीन किलोमीटर में सड़क बुरी तरह से जर्जर है। इसके अलावा गांव हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सरसौद के पास एक किलोमीटर में सड़क टूटी हुई है। गांव आर्यनगर में करीब 800 मीटर की लंबाई में सड़क टूटी हुई है।

--------------------------------
::::::
सड़कों पर पेचवर्क के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को तय समय पर काम पूरा करना होगा। सामान्य तौर पर दिसंबर माह में कोहरा गिरना शुरू होता है। इससे पहले सड़कों पर मार्किंग भी कराई जाएगी।
अनीश यादव, उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed