{"_id":"58c2fc9e4f1c1b3f63dc41d2","slug":"pasport-office-hisar-amit-kumar-rawat-hiar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महीने के आखिरी तक खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महीने के आखिरी तक खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ से पासपोर्ट उप अधिकारी अमित कुमार रावत और सहायक अधीक्षक सहदेव कौशिक ने हिसार में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने को लेकर डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
एके रावत ने बताया कि शुक्रवार को डाक विभाग के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर ताराचंद शर्मा और अरुण गोयल और अन्य अधिकारी मौजूद थे। 31 मार्च से पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय किया गया है। हिसार की जनता के साथ-साथ भिवानी, सिरसा, जींद की जनता को भी इसका फायदा होने जा रहा है। इन तीन जिलों के नागरिक भी यहां पासपोर्ट बनवा सकेंगे। विदेश मंत्रालय का यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके अंतर्गत हर जिले तक पासपोर्ट सेवा देने की योजना पर काम किया जा रहा है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने हिसार में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए संसद में मुद्दा उठाया था। पिछले महीने विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमति दी गई थी। सीएम मनोहरलाल ने फरवरी महीने में इसकी औपचारिक घोषणा की थी। जनवरी महीने में 14 से 17 तक पासपोर्ट मेला लगाया गया था, जिसमें करीब 1400 लोगों ने पासपोर्ट बनवाया था। हजारों की संख्या में लोगों के आवेदन में देरी होने के कारण अप्वाइंटमेंट नहीं सके थे। इस कारण ऐसे लोग पासपोर्ट बनवाने से चूक गए थे।
विज्ञापन