फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Participants showcase startup skills and innovation at GJU e-summit

Hisar News: जीजेयू ई-शिखर सम्मेलन में प्रतिभागियों ने दिखाया स्टार्टअप कौशल और नवाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Participants showcase startup skills and innovation at GJU e-summit
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में चल रहे तीन दिवसीय ई-शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतियोगी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ नव उद्यमियों के कौशल वृद्धि के लिए विशेष व्याख्यान सत्र भी आयोजित किए गए। पीडीयूआईआईसी के निदेशक विशाल गुलाटी ने बताया कि पहले सत्र में स्टार्टअप स्पॉट लाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से 25 शॉर्ट लिस्टेड टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए। प्रो. सुनील वर्मा, प्रो. ओपी सांगवान, प्रो. सुरेश मित्तल और डॉ. सुमित सरोहा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दूसरे सत्र में अनस्टॉप कंपनी के कम्यूनिटी मैनेजर अमन राजपूत ने नवउद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि कोई स्टार्टअप जब आरंभ किया जाता है तो चुनौतियां आती हैं। कभी-कभी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम भी नहीं मिलते, लेकिन दृढ़ इरादों और अनुशासन से मेहनत की जाती रहे तो सफलता भी निश्चित मिलती है।
विज्ञापन


तीसरे सत्र में वाईआर आईटी सॉल्यूशन कंपनी की संस्थापक याशिका शर्मा के साथ प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर कार्यक्रम हुआ। उन्होंने विशेषकर महिला उद्यमियों की चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इन चुनौतियों से निपटने के लिए टिप्स भी दिए। अंतिम सत्र में स्टार्टअप ऑक्शन प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed