फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Partial clouds will cover on March 13 and 14 due to the effect of Western Disturbance

Weather Update: हरियाणा में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 13 व 14 मार्च को छाएंगे आंशिक बादल

Fri, 10 Mar 2023 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2023 09:57 AM IST
सार

पिछले दिनों सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को आगे निकल गया। इस कारण से एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदल गई। इसके प्रभाव से प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान प्रदेश में दिन का तापमान 27.0 से 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Partial clouds will cover on March 13 and 14 due to the effect of Western Disturbance
बारिश का संभावना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने का मिलेगा, जिसके चलते 13 व 14 मार्च को प्रदेश में आंशिक बादल छाएंगे। साथ ही एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके अलावा एक और नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ 15 मार्च रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 16-18 मार्च के दौरान बदलाव होने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले दिनों सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को आगे निकल गया। इस कारण से एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदल गई। इसके प्रभाव से प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान प्रदेश में दिन का तापमान 27.0 से 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में रात के तापमान में भी हल्की गिरावट आई है और यह 11.0 से 17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि आगामी 24 घंटों बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed