{"_id":"65d8cd2627d4edf364016e7e","slug":"para-medical-courses-will-start-from-the-new-session-in-gju-hisar-news-c-21-hsr1020-328113-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में नए सत्र से शुरू होंगे पैरा मेडिकल कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में नए सत्र से शुरू होंगे पैरा मेडिकल कोर्स
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नए सत्र से पैरा मेडिकल कोर्स शुरू किए जाएंगे। ये कोर्स डिप्लोमा कोर्स होंगे। विवि में मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में ये कोर्स शुरू करना विवि का पहला कदम है। मेडिकल क्षेत्र में रोजगार को देखते हुए विवि ने कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। ये कोर्स शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को जॉब भी मिलेगी। ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी, रेडिएशन टेक्नोलॉजी सहित अन्य कोर्स शुरू किए जाएंगे। इस कोर्सों की मेडिकल के क्षेत्र में काफी मांग है। वहीं पिछले साल भी विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कई इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू किए गए थे।
नए सत्र से ये कोर्स होंगे शुरू-
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, आपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी, रेडिएशन टेक्नोलॉजी, डायालिसिस टेक्नालॉजी सहित अन्य कोर्स शुरू किए जाएंगे।
पिछले सत्र में शुरू किए गए कोर्स
इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी भौतिक विज्ञान, इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी रसायन विज्ञान, इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी गणित, इंटीग्रेटेड बीएससी एमएससी-जैव प्रौद्योगिकी, इंटीग्रेटेड बीएससी- एमएससी अर्थशास्त्र इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी मनोविज्ञान, इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी भूगोल, इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी मेडिकल, बीएससी कंप्यूटर विज्ञान, बीए जनसंचार और बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी शुरू किए गए थे। ये सभी डिग्री कोर्स हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विवि परिसर में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए नए सत्र से कई पैरामेडिकल कोर्स शुरू किए जाएंगे। इससे विवि के विद्यार्थियों को मेडिकल के क्षेत्र में भी रोजगार मिल सकेगा, जो कोर्स नए सत्र से शुरू होंगे वो डिप्लोमा कोर्स होंगे जो एक या दो साल के होंगे। इन कोर्सों की मेडिकल लाइन में काफी डिमांड भी हैं। - प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू।