{"_id":"58b46da94f1c1b445983099a","slug":"paper-leak-hisar-class-9th-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं अंग्रेजी विषय का पेपर भी हो गया लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं अंग्रेजी विषय का पेपर भी हो गया लीक
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : exam
कक्षा 11वीं के अंग्रेेजी विषय के प्रश्नपत्र की तरह सोमवार को आयोजित किए गए कक्षा 9वीं का अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र भी लीक हो गया। प्रश्नपत्र से पहले ही विद्यार्थियों को इसके प्रश्न मिल चुके थे और रविवार शाम को ही वाट्सएप पर शेयर किए गए। सोमवार सुबह आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में आए पांच प्रश्न हू-ब-हू मिले। हालांकि विभाग ने पेपर लीक से इंकार किया है। गौरतलब है कि कक्षा 11वीं के अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। इसके बावजूद 11वीं कक्षा अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
वाट्सएप पर पहले से ही आ चुका था प्रश्नपत्र
कक्षा 9वीं के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र को छात्रों ने बाकायदा पेज पर लिखकर अपने साथियों को वाटसएप किया हुआ था। अमर उजाला के एक जागरूक पाठक ने अमर उजाला को यह कॉपी भेजी थी, जिसमें प्रश्नपत्र में आए प्रश्नपत्र ज्यों के त्यों दिए हुए थे। प्रश्नपत्र के ग्रामर सेक्शन में बी नंबर प्रश्न में फिल इन दा ब्लैंक्स के प्रश्नपत्र ज्यों के त्यों वाटसएप पर डाले गए प्रश्नों से मेल खा रहे थे। इसके अलावा कुछ और प्रश्न भी हू-ब-हू मिले। इस बारे में उपजिला शिक्षाधिकारी संगीता बिश्नोई से बातचीत की गई तो उन्होंने पेपर लीक की बात से इंकार किया।
विज्ञापन