{"_id":"66a6a54af3168903470d16f4","slug":"pandavas-had-established-shivling-in-siswal-dak-kanwar-climbs-the-most-hisar-news-c-21-hsr1005-431148-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पांडवों ने की थी सीसवाल में शिवलिंग की स्थापना, सबसे ज्यादा डाक कांवड़ चढ़ती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पांडवों ने की थी सीसवाल में शिवलिंग की स्थापना, सबसे ज्यादा डाक कांवड़ चढ़ती हैं
विज्ञापन
गांव सीसवाल में सजा मंदिर
बालसमंद। आदमपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव सीसवाल व मोहब्बतपुर के मध्य स्थित पुरातन ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिवरात्रि के दिन लाखों श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। पुरातत्व विभाग के पास इस मंदिर का पिछले करीब 750 सालों का रिकाॅर्ड उपलब्ध है। पुरातन ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना पांडवों ने महाभारत काल के दौरान की थी।
डॉ. सुरेंद्र सीसवाल ने बताया कि इस मंदिर में सबसे ज्यादा डाक कांवड़ आती हैं। मंदिर कमेटी को आसपास के 100 कांवड़ संघ अपनी डाक कांवड़ के लिए नाम लिखवा कर गए हैं। रोजाना मंदिर में 10 हजार शिवभक्त जल चढ़ाने के लिए आते हैं। चार वर्ष से चल रहे मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है। शिव मंदिर को भव्य रूप देने के लिए राजस्थान के भरतपुर जिले के बंशी पहाड़पुर का पत्थर लगाया गया है।
शिवलिंग की स्थापना पांडवों ने महाभारत काल के दौरान की थी। अज्ञातवास के दौरान पांडव दृश्यवती नदी के किनारे रुके थे। सीसवालिय सभ्यता के कारण इस गांव का नाम सीसवाल पड़ा, जो सरस्वती नदी की सहायक नदी दृश्दवंती के किनारे बसा था। 5 हजार से अधिक साल पहले महाभारत में अज्ञातवास के दौरान पांडव सीसवाल के वनों में रहे। कुछ समय ठहराव के दौरान माता कुंती के आदेश पर पांडवों ने यहां शिवलिंग की स्थापना की जो वर्तमान में शिव मंदिर में मौजूद है। यहां खोदाई में शिवलिंग की ऊंचाई करीब 10 फुट होने का पता चला।
विज्ञापन
शिवलिंग पर विशेष भाषा में लिखी है शब्दावली
मंदिर कमेटी के प्रधान घीसाराम जैन ने बताया कि यह भारत के सबसे प्राचीन चार मंदिरों में से एक है। शिवलिंग की बाहरी लंबाई चार फीट से अधिक है और अंदर भी इतनी ही होने का अनुमान है। शिवलिंग के चारों ओर की शब्दावली एक विशेष भाषा में लिखी गई है, जो बहुत ही बारीक है और इसे आंखों से पढ़ना नामुमकिन है। मंदिर के निर्माण के लिए खोदाई से ईंटें अपने आप में असाधारण हैं। जिनकी लंबाई 1.25 फुट व चौड़ाई 0.75 फुट है।