फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panchayat election hisar, Hisar

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत उप चुनाव

Mon, 26 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 26 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election hisar, Hisar
Panchayat election - फोटो : Bureau
नारनौंद ब्लॉक के पंचायती चुनाव चार गांव में पंचों का चुनाव हुआ। चुनाव पूरी तरह से शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वहीं, 16 वार्डों में सर्वसहमति से पंचों को चुना लिया गया। चुनाव में गांव किन्नर के वार्ड एक से प्रत्याशी सरोज ने पूनम को 59 मतों से हराकर जीत हासिल की। वहीं, गांव मिर्चपुर के वार्ड 20 से प्रत्याशी बलवान ने जिले सिंह को 16 वोटों से जीत हासिल की। गांव खेड़ी जालब के वार्ड 15 में कृष्ण ने जीत हासिल की। वहीं मोठरांगड़ान के वार्ड दस से बबीता ने 27 वोटों से कलोबाई को पराजित कर जीत हासिल की। सुरक्षा के लिहाज से सभी गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

9 गांव के 16 वार्डों में सर्वसहमति से पंचों का चुनाव हुआ। जिनमें भैणी अमीरपुर के वार्ड दस से अनीता, गामड़ा के वार्ड9 से रणबीर, गामड़ा के ही वार्ड 11 से सोनिया, हैबतपुर के वार्ड चार से कुलदीप, कापड़ो के वार्ड एक से राजबाला, वार्ड 2 से सुशीला, चार से सुशीला, 14 से जयप्रकाश, 18 वार्ड से अनीता को सर्वसमिति से चुना गया। खेड़ी लोहचब के वार्ड 6 से पिंकी, कोथ कलां के वार्ड 8 से रमादेवी, कोथ खुर्द के वार्ड 9 से जोगिन्द्र, माजरा के वार्ड 12 से जयभगवान, नाड़ा गांव के वार्ड 3 से मंजूबाला और चार से प्रकाश देवी तथा गांव पाली के वार्ड सात से दिनेश को सर्वसमिति से चुन लिया गया। वहीं चार गांव के 6 वार्डों से पढ़ा लिखा उम्मीदवार न होने के कारण ये सभी वार्ड खाली रह गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी आरओ सुमित कुमार ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन हो गया। जिन गांव में चुनाव हुए थे उनके नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और जिन वार्डो से कोई प्रत्याशी नहीं मिले उनके लिए चुनाव आयोग दोबारा से तारीख तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाडोपट्टी व जुगलान में चुनाव संपन्न
बरवाला। खंड बरवाला के दो गांवों बाडोपट्टी व जुगलान में पंच पद के लिए एक-2 वार्ड में रविवार को चुनाव हुए। इन चुनावों में गांव बाडोपट्टी में वार्ड न. 7 से अनीता देवी पंच चुनी गयी। यहां पर कुल 179 मतों में से 149 मत पोल हुए। अनीता देवी को 119 मत प्राप्त हुए जबकि उसकी विपक्ष अंजू को केवल 30 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार जुगलान गांव के वार्ड न. 7 में मायावती पंच चुनी गयी। विजेता मायावती को 114 मत प्राप्त हुए, सुमन को 94 व बबीता को केवल 1 मत प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि खण्ड के पांच गांवों में पंचो के 10 पद रिक्त थे। इनमें से आठ पंचों का चुनाव पहले ही सर्वसम्मति से सम्पन्न हो चुका है।


गुरेरा में बिजेंद्र व नलोई में सुनीता ने जीता पंच का चुनाव
सिवानी मंडी। खंड के गांव गुरेरा व नलोई में पंच उपचुनाव में मतदान शांति पूर्वक रहा। गांव गुरेरा के वार्ड संख्या 14 से विजेंद्र ने 39 वोटों से पंच का चुनाव जीत लिया। वहीं, नलोई में वार्ड संख्या 6 से सुनीता ने 24 वोटों से पंच का चुनाव जीता। ब्लॉक में दोनो गांव में हुई वोटिंग शांतिपूर्वक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed