फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Painter fed up with wife's torture committed suicide by hanging himself

Hisar News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग पेंटर ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Painter fed up with wife's torture committed suicide by hanging himself
हिसार। शहर के टिब्बा दानाशेर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। एचटीएम थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टिब्बा दानाशेर निवासी परमेश्वरी देवी ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे राजेश के मकान के साथ वाले मकान में अकेली रहती है। राजेश शादीशुदा था और उसके दो बेटे व एक बेटी है। वह रंग-रोगन का काम करता था। उसकी पुत्रवधू नेहा उसके बेटे को रोज तंग करती थी। वह उसके साथ मारपीट भी करती थी। उसने अपने बेटे को कई बार बहु से छुड़वाया भी है।
विज्ञापन

राजेश नेहा से काफी परेशान रहता था। वह अपनी पत्नी की हरकतों के बारे में उसे कई बार बताता था। उसने, उसके बड़े बेटे अशोक व अन्य परिवार वालों ने बहु को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। उसका बेटा 4 मई शाम करीब 7 बजे उसके पास बैठा था। वह रो-रोकर प्रताड़ना की बातों को याद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उसने राजेश को समझाया। इसके बाद राजेश अपने कमरे में जाकर सो गया। रात करीब 10.15 बजे बेटे के घर से शोर सुनाई दिया। वह उठकर गई तो राजेश कमरे में पंखे के हुक में चादर से फंदा लगा रखा था। पड़ोसियों की मदद से उसे उतारकर नागरिक अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एचटीएम थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed