{"_id":"6ab2d67f520354319c02e6fb","slug":"hisar-kaithal-reached-the-final-of-the-under-14-handball-category-in-the-59th-haryana-school-sports-competition-match-today-hisar-news-c-21-hsr1020-956960-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 59वीं हरियाणा स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग की हैंडबाल के फाइनल में पहुंचे हिसार-कैथल, मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 59वीं हरियाणा स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग की हैंडबाल के फाइनल में पहुंचे हिसार-कैथल, मुकाबला आज
विज्ञापन
हैंडबाल में अंक हासिल करने का प्रयास करता खिलाड़ी।
हिसार। गांव धान्सू स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में 59वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई मुकाबलों में जीत-हार का फैसला अंतिम क्षणों तक हुआ। अंडर-14 वर्ग में हिसार और कैथल की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य साधु राम जाखड़ ने किया। मेजबान स्कूल के निदेशक रामनिवास वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्कूल के अध्यक्ष रमेश कुमार और प्रधानाचार्य सुखजिंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर तक आयोजित हो रही है। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्कूल के निदेशक रामनिवास वर्मा ने कहा कि यह आयोजन हिसार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इससे पूरे हरियाणा में खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों और कोचों से व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रिया भी ली। कोचों और टीम प्रभारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान धान्सू की सरपंच सुलोचना और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दूसरे दिन पूरे परिसर में खेल भावना और उत्साह दिखा।
इनसेट :
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के परिणाम :
अंडर-14 आयु वर्ग में हिसार ने करनाल को 14-6 से हराया। सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को 16-13 से पराजित किया। कैथल ने फतेहाबाद को 17-12 से मात दी जबकि झज्जर ने जींद को 16-12 से हराया। सेमीफाइनल में हिसार ने सोनीपत को 19-18 के रोमांचक मुकाबले में हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कैथल ने झज्जर को 21-14 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में पानीपत ने फतेहाबाद को 31-27 से हराया। कैथल ने करनाल को 18-13 से पराजित किया। हिसार ने जींद को 17-16 के करीबी मुकाबले में मात दी। अंडर-19 वर्ग में गुरुग्राम और झज्जर सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। जींद की टीम भी सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी है।
एकसाथ हो रहे तीनों आयु वर्गों के मुकाबले
स्कूल के निदेशक रामनिवास वर्मा ने बताया कि पहली बार तीनों आयु वर्गों के मुकाबले एकसाथ आयोजित किए जा रहे हैं। इससे छोटे आयु वर्ग के खिलाड़ियों को वरिष्ठ खिलाड़ियों के मुकाबले देखने और वरिष्ठ खिलाड़ियों से सीखने का मौका भी मिल रहा है। प्रतियोगिता स्थल पर मैदान की उचित मार्किंग सुनिश्चित की गई है। खिलाड़ियों के लिए आवास और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। खिलाड़ियों को विभिन्न स्थानों से प्रतियोगिता स्थल तक लाने-ले जाने के लिए बस सुविधा भी स्कूल प्रबंधन ने दी है।