{"_id":"6afb50f2bc8d5c19a0036e01","slug":"paddy-arrivals-increased-by-34000-mt-rs-175-crore-disbursed-to-farmers-hisar-news-c-21-1-hsr1041-993838-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धान की आवक 34 हजार एमटी बढ़ी, किसानों को भेजे 175 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धान की आवक 34 हजार एमटी बढ़ी, किसानों को भेजे 175 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बरवाला मंडी में पड़ा धान।
हिसार। जिले की मंडियों में इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 34 हजार मीट्रिक टन (एमटी) अधिक धान की आवक हुई है। सरकारी एजेंसियों ने 15 नवंबर तक 83,880 एमटी धान की खरीद की है। इसमें से 72,637 एमटी की उठान हो चुकी है जो कुल खरीद का 87 प्रतिशत है। किसानों को 98 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है और उनके खातों में 175 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
धान खरीद 29 सितंबर से शुरू हुई थी। जिले की सात मंडियों में से उकलाना, बरवाला, पाबड़ा और आदमपुर में ही आवक हुई। हिसार, बालसमंद और दौलतपुर मंडी में धान नहीं पहुंचा। कुल आवक 85,217 एमटी रही और 21,444 किसानों को लाभ मिला। फूड विभाग ने 30,514 एमटी, हैफेड ने 13,767 एमटी और एचडब्ल्यूसी ने 39,599 एमटी धान खरीदा। एमएसपी 2,461 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मंडियों में 11,243 एमटी धान शेष है।
सरकारी एजेंसियों ने बाजरे और मूंग की खरीद नहीं की। व्यापारियों ने 14,745 एमटी बाजरा खरीदा जबकि कुल आवक 18,512 एमटी रही। मूंग का एमएसपी 8,700 रुपये था जबकि मंडियों में किसानों को 7,400 से 7,800 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिला।