फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Outsiders entered MM College with weapons, showed hooliganism for declaring self-styled head, waving weapons for 15 minutes

एमएम कॉलेज में हथियार लेकर घुसे बाहरी युवक, स्वयंभू प्रधान घोषित करने को लेकर दिखाई गुंडागर्दी, 15 मिनट तक लहराए हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Outsiders entered MM College with weapons, showed hooliganism for declaring self-styled head, waving weapons for 15 minutes
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज में शुक्रवार सुबह सैंकड़ों युवक हथियार लेकर घुस गए। युवकों ने स्टेज पर हथियार लहराए और कॉलेज में दबादबा दिखाने के लिए स्वयंभू छात्र प्रधान घोषित करने का प्रयास किया। वहीं दूसरे पक्ष से संबंधित बाहरी युवक भी पहुंच गए और उन्होंने भी अपना स्वयंभू प्रधान घोषित किया। कॉलेज में दोनों पक्षों के बाहरी युवकों में तनातनी हो गई और एक-दूसरे को कापे(दरात) दिखाए गए। इस दौरान स्टेज पर अपने-अपने गुट के स्वयंभू प्रधानों को फूल-मालाएं भी डाली गई।
विज्ञापन

हंगामे का पता लगने के बाद कॉलेज प्रिंसीपल ने पुलिस को सूचना दी। भारी पुलिस फोर्स कॉलेज में पहुंची और हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। पुलिस के आते ही हथियारबंद युवक मौके से फरार हो गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाहरी युवकों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई है। वहीं, कॉलेज प्रिंसिपल ने पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत में बताया कि करीब 200 बाहरी युवकों ने हंगामा किया है। शाम को कॉलेज प्रिंसिपल मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से भी मिले।
विज्ञापन

अप्रत्यक्ष चुनाव करवाकर दबदबा बनाना चाहते हैं दोनों पक्ष
महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव करीब तीन साल पहले हुए थे। इसके बाद चुनाव नहीं हुए और ही सरकार की तरफ कोई घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि बाहरी युवकों के दो पक्ष कॉलेज में दबादबा बनाने के लिए अपना प्रधान बनाना चाहते हैं। गांव कुकड़ावाली निवासी छात्र अनूप गुर्जर और लालवास निवासी मोनिल बिश्नोई एमएम कॉलेज में प्रधान पद चुनाव को लेकर आमने-सामने हो गए और झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बाहरी युवक हथियार लेकर कॉलेज में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। युवक स्टेज पर चढ़कर कई देर तक हथियार लहराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में बाहरी युवक घुसने पर उठे सवाल
कॉलेज में करीब हजारों की संख्या में छात्र हैं। ऐसे में हथियार लेकर कॉलेज में बाहरी युवकों के घुसने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ये ही नहीं ये युवक करीब 15 से 20 मिनट तक हंगामा करते रहे। कॉलेज गेट पर बाहरी युवकों की एंट्री को लेकर कोई चेकिंग तक नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि ये युवक बीएड कॉलेज के रास्ते अंदर घुसे।

कॉलेज के ग्राउंड में करीब 200 बाहरी युवकों ने एकत्रित होकर हंगामा किया। इनके पास हथियार भी थे। इस कारण से कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई है। जहां तक कॉलेज में बाहरी युवकों की एंट्री का सवाल है, अभी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्रों को आई कार्ड जारी होंगे।
- गुरचरण दास, प्रिंसिपल, मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed