फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Outrage arose due to property tax survey, meeting the civic minister

प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे को लेकर निकाय मंत्री से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Outrage arose due to property tax survey, meeting the civic minister
हिसार। प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे दोबारा से करवाने व निगम की टैक्स शाखा की कार्यप्रणाली सुधारने को लेकर पार्षद अमित ग्रोवर ने शहर के प्रतिनिधिमंडल के साथ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद ग्रोवर, सेक्टर-13 वेलफेयर के प्रधान अमरलाल बूरा, पीएलए प्रधान सतपाल ठाकुर, नरेश महता, राधा कृष्ण नारंग, विजय बाल्यान ने डॉ. गुप्ता को बताया कि कंपनी ने सर्वे पूर्ण रूप से गलत किया है, जिसे लेकर शहरवासियों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रोवर ने डॉ. गुप्ता से दोबारा से सर्वे करवाने और कंपनी की पेमेंट का भुगतान रोकने की मांग की। इस पर डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अगर कंपनी ने गलत सर्वे किया है तो उनके फाइनल रिपोर्ट आने पर सरकार को एजेंसी चेक करेगी। अगर सर्वे में खामियां मिलीं तो कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी, तब तक अधिकारी कंपनी को भुगतान नहीं करेंगे। इसके अलावा पार्षद ने निकाय मंत्री से एनडीसी, एनओसी व नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने की प्रक्रिया सरल करने के लिए निगम में फाइल ट्रेकिंग सिस्टम शुरू करवाने की मांग की। निकाय मंत्री में इस पर संज्ञान लेकर सुधार करने का आश्वासन दिया। पार्षद अमित ग्रोवर, सतपाल ठाकुर व अमर लाल बूरा ने कहा है कि अगर इन दोनों मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शहरवासियों के साथ मिलकर कड़ा कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed