फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Order to close the temporary Sanjeevani Hospital made of 28 crores

28 करोड़ से बने अस्थायी संजीवनी अस्पताल को बंद करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Order to close the temporary Sanjeevani Hospital made of 28 crores
संजीवनी अस्पताल के अंदर मरीजों के लिए बनाए गए केबिन। फाइल फोटो - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के जिंदल माडर्न स्कूल में 28 करोड़ की लागत से बने चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्थायी अस्पताल को 31 मार्च से बंद करने के आदेश स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से जारी हुए है। कोरोना महामारी के केस कम होने के साथ ही यह फैसला लिया गया है। फिलहाल वहां पर दो चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक स्टनो कार्यरत थे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की पहली लहर के बाद गत 17 मई 2021 को सीएम मनोहर लाल ने जिंदल माडर्न स्कूल में अस्थायी चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया गया था। करीब 28 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसमें 500 बेड की व्यवस्था की गई थी। इस अस्पताल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन के बेड उपलब्ध कराए गए थे। यह पूरा अस्पताल फाइबर ,लोहे व लकड़ी से तैयार किया गया था। इस अस्पताल में ऑक्सीजन को सीधे बेड पर उपलब्ध कराने के लिए जिंदल कंपनी से अस्पताल तक विशेष लाइन डाली गई थी। अस्पताल तैयार करने का काम एक निजी कंपनी को सौंपा गया था। इसने रिकॉर्ड 20 से भी कम दिन के समय में इसे तैयार कर दिया था।
विज्ञापन

जब तक अस्पताल बनकर तैयार हुआ दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी। जिस कारण बहुत कम संख्या में मरीजों को यहां भेजा गया। पहले अस्पताल को 6 महीने अक्तूबर तक के रखने का फैसला लिया गया था। बाद में तीसरी लहर की आशंका के चलते इसे दो महीने बढ़ाया गया। इसके बाद तीसरी लहर आने पर इसे तीन महीने के लिए बढ़ाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना दे रहे हैं कर्मचारी
अस्थायी संजीवनी अस्पताल में 100 से अधिक स्टाफ नर्स, सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मचारियों की अनुबंध आधार पर ज्वाइनिंग करवाई गई थी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद इन कर्मचारियों को हटा दिया था। तब से लेकर ये कर्मचारी दूसरे अस्पतालों में नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दे रहे है।

मुख्यालय द्वारा अस्थायी संजीवनी अस्पताल को 31 मार्च से बंद करने के आदेश आए हैं। इस अस्पताल के लिए 31 मार्च डेडलाइन है। तय समय तक वहां से अस्पताल स्टाफ को हटा लिया जाएगा। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed