फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Opposition to decision of testimony of councilors at time of registry in Hisar, memorandum submitted to Deputy

Hisar: रजिस्ट्री के समय पार्षदों की गवाही के फैसले का हुआ विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tue, 08 Aug 2023 01:40 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Aug 2023 01:40 PM IST
सार

आज से पहले रजिस्ट्री के समय वकीलों की गवाही भी मान्य थी, लेकिन तहसीलदार ने इसे अमान्य कर दिया गया है। इन्तकाल के समय भी पार्षद की रिपोर्ट पर ही इन्तकाल दर्ज हो जाता था। फोटो खिंचवाने की जरुरत नहीं होती है।

विज्ञापन
Opposition to decision of testimony of councilors at time of registry in Hisar, memorandum submitted to Deputy
बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में तहसीलदार ने रजिस्ट्री के समय पार्षदों की गवाही को अनिवार्य कर दिया है। पार्षदों ने तहसीलदार के इस फैसले का विरोध किया है। इसे लेकर पार्षदों में मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन में पार्षदों ने बताया कि शहर में तहसीलदार ने 7 अगस्त से रजिस्ट्री के समय पार्षद की गवाही जरुरी कर दी है, जो सरासर गलत है। साथ ही इन्तकाल के समय भी पार्षद की गवाही जरुरी कर दी है। सभी पार्षद इसका विरोध करते हैं।

विज्ञापन


पार्षद बोले-ऐसे तो सारा दिन तहसील कार्यालय में ही बैठना पड़ेगा
आज से पहले रजिस्ट्री के समय वकीलों की गवाही भी मान्य थी, लेकिन तहसीलदार ने इसे अमान्य कर दिया गया है। इन्तकाल के समय भी पार्षद की रिपोर्ट पर ही इन्तकाल दर्ज हो जाता था। फोटो खिंचवाने की जरुरत नहीं होती है। नए फैसले से पार्षदों का सारा समय तहसील में ही लग जाएगा और पार्षद विकास के अन्य कार्य नहीं करवा सकेंगे। उनकी मांग है कि रजिस्ट्री के समय नम्बरदार व वकीलों की गवाही की जाए, जैसा कि पहले काफी समय से ऐसा चल रहा है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री के समय पार्षदों को ना बुलाया जाए। साथ ही विरासत के इन्तकाल के समय फोटो के लिए पार्षद को ना बुलाया जाए और रिपोर्ट पर ही इन्तकाल किया जाए। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, पार्षद अनिल जैन, डॉ उमेश खन्ना, मनोहर लाल, भूप सिंह रोहिल्ला, जगमोहन मित्तल, अमित ग्रोवर, प्रीतम सैनी, पिंकी शर्मा, मनोनीत पार्षद सतीश सुरलिया, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया, पंकज दीवान, सुशील शर्मा, राजकुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed