फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   operation theater for wild animals in deer park

Hisar News: ऑपरेशन थियेटर बनाने के लिए दोबारा भेजा जाएगा प्रपोजल, सुविधा होने के बाद वन्य जीवों का हो सकेगा उपचार से लेकर ऑपरेशन

Sun, 03 Mar 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
operation theater for wild animals in deer park
हिसार। धांसू रोड पर बने डियर पार्क में वन्य जीवों के लिए ऑपरेशन थियेटर बनाने के लिए सरकार के पास दोबारा प्रपोजल भेजा जाएगा। ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होने के बाद यहां प्रदेश भर के वन्य जीवों का उपचार हो सकेगा। डियर पार्क में हिरण, नील गाय से लेकर अन्य घायल वन्य जीव आते हैं। हालांकि विभाग की ओर से करीब डेढ़ साल पहले ऑपरेशन थियेटर बनाने के लिए प्रपोजल भेजा गया था। मगर अभी तक अनुमति नहीं मिली। अब विभाग की ओर से दोबारा प्रपोजल बनाकर भेजने की बात कही जा रही है। वहीं, डियर पार्क में पोस्टमार्टम हाउस तो बना है, मगर यहां डॉक्टर की सुविधा नहीं है। जब भी मृत वन्य जीवों का पोस्टमार्टम करने की जरूरत पड़ती है तो उस केस में धांसू से वेटरनरी सर्जन को ही बुलाना पड़ता है। यदि ऑपरेशन करने की नौबत आती है तो उन्हें लुवास में भेजा जाता है।
विज्ञापन

10 व 11 सितंबर 2022 को भुवनेश्वर में जू डायरेक्टरों की नेशनल कांफ्रेंस हुई थी। इसमें केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जू के निदेशकों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि जीवों में लगातार तेजी से बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके लिए हमें अभी से तैयार रहना होगा। जहां-जहां जू, डियर पार्क बने हुए हैं, वहां ऑपरेशन थियेटर भी बनाए जाएं, ताकि वन्य जीवों का तुरंत उपचार किया जा सके। इसे देखते हुए डियर पार्क में वन्य जीवों के उपचार के लिए एक करोड़ की लागत से ऑपरेशन थियेटर बनाने के लिए प्रपोजल भेजा गया था। हर साल तीन मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वन्य जीवों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन


रोहतक से बुलाना पड़ा था चिकित्सक
21 जनवरी 2024 को ऋषि नगर से वन्य प्राणी विभाग की टीम ने एक तेंदुआ को रेस्क्यू किया था। इस केस में भी तेंदुआ का स्वास्थ्य जांचने और उसे इंजेक्शन लगाने के लिए रोहतक से डॉ. अशोक खासा को बुलाया गया था। हालांकि उस समय तेंदुआ शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में डियर पार्क

कुल क्षेत्र : 46 एकड़ में
कुल हिरण : 121
प्रजाति : चीतल, चिंकारा, काला और सांभर हिरण
निर्माण वर्ष : 1987
डियर पार्क में ऑपरेशन थियेटर बनाने के लिए करीब डेढ़ साल पहले प्रपोजल भेजा गया था, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। अभी वन्य जीवों का उपचार करवाने के लिए धांसू ने चिकित्सक बुलाना पड़ता है। - दिनेश जांगड़ा, उप वन्य जीव निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed