{"_id":"60d22a478ebc3e33284cc5f4","slug":"only-200-players-can-be-pracitise-in-stadium-hisar-news-rtk614207454","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बंद रहा स्टेडियम, अब भी 200 खिलाड़ियों की ही मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह बंद रहा स्टेडियम, अब भी 200 खिलाड़ियों की ही मिली अनुमति
विज्ञापन
महाबीर स्टेडियम में अभ्यास करते वालीबाल खिलाड़ी।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। कोरोना काल में महाबीर स्टेडियम बंद होने से खिलाड़ियों का अभ्यास पूरी तरह प्रभावित हुआ है। जहां एक ओर खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर पड़ा है, वहीं खिलाड़ी घर पर रहकर अपने स्तर पर ठीक ढंग से अभ्यास भी नहीं कर पाए। अब कोरोना केस कम होने के बाद महाबीर स्टेडियम खोल दिया गया है। खिलाड़ियों में अब भी कहीं न कहीं डर है। जिस कारण अभी पूरे खिलाड़ी मैदान में नहीं लौट पाए हैं।
लॉकडाउन से पहले स्टेडियम में रोजाना करीब 500 खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करते थे। फिलहाल 200 खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति मिली है। छोटे खिलाड़ियों की एंट्री तो पूरी तरह बंद है। जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल का कहना है कि मुख्यालय से आदेश आने के बाद ही खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। स्टेडियम में कुश्ती, एथलेटिक, वुशु, बास्केटबाल, वॉलीबाल, जिमनास्टिक, जूडो, वेट लिफ्टिंग, हैंडबाल, बैडमिंटन खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया जा रहा है।
दरअसल, कोरोना केस कम होने के बाद महाबीर स्टेडियम तो खिलाडिय़ों के लिए खोल दिया गया। साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सेंटर को खोलने की अनुमति नहीं मिली है। साई सेंटर बंद होने से खिलाड़ियों का अभ्यास लगातार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
...जरूरी नहीं कि एक ही जगह से कई गेम के खिलाड़ी ओलंपिक में जाए
जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल से जब हॉकी के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ियों का ओलंपिक में चयन नहीं होने के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि एक ही जगह से कई गेम के खिलाड़ी ओलंपिक में जाए। कई बार किसी गेम का हब बन जाता है तो वहां से उसी गेम के खिलाड़ी आगे निकलते हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक, झज्जर और सोनीपत रेसलिंग, भिवानी बॉक्सिंग का हब है। इसी प्रकार शाहबाद और सोनीपत के बाद हिसार भी हॉकी का हब बन चुका है। इस लिए यहां से खिलाड़ी ओलंपिक में जा रहे हैं। वहीं टोक्यो ओलंपिक में चयनित महिला हाकी खिलाड़ी अभी बैंगलुरु में ही अभ्यास करेंगे। पिछले ओलंपिक में हिसार से हॉकी में पूनम मलिक और सिरसा के जोधका से सविता पूनिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
ओलंपिक दिवस पर आज स्टेडियम में होगा कार्यक्रम, लगाए जाएंगे पौधे
ओलंपिक दिवस आज है। महाबीर स्टेडियम में इस दिवस पर साइकिल रैली निकाली जाएगी। साथ ही स्टेडियम में पौधारोपण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान खिलाड़ियों और कोच की ओर से 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हैं। इनमें नीम, बड़, पीपल सहित अन्य पौधे शामिल हैं। खेल विभाग की ओर से टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित हुए हॉकी खिलाड़ियों के माता-पिता को भी आमंत्रित किया है। जिन्हें स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा।