फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Online fraud of Rs 78,236

Hisar News: क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 03 May 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 78,236
नारनौंद (हिसार)। नारनौंद के एक व्यक्ति से 78,236 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दिल्ली के किशन विहार सुल्तानपुरी निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ित से ओटीपी लिया था और मोबाइल फोन खरीद लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नारनौंद निवासी संदीप कुमार ने एचडीएफसी बैंक का नया क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 26 अक्तूबर 2024 को संदीप के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि क्रेडिट कार्ड का पिन बनाने के लिए ओटीपी बताना होगा। संदीप से दो बार ओटीपी लेकर आरोपी ने अमेजन से दो मोबाइल फोन खरीदे। कुल 78,236 रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed