फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One-way traffic in highway construction, daily jam

Hisar News: हाईवे निर्माण में वन-वे हुआ ट्रैफिक, लग रहा रोज जाम

Mon, 28 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 28 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
One-way traffic in highway construction, daily jam
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर दादरी गेट चौक पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। यहां पर कोंट रोड की तरफ से आने वाले वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। इस कारण यातायात पुलिस को भी काफी पसीना बहना पड़ता है। हाईवे निर्माण की वजह से दादरी गेट चौक पर ट्रैफिक वन-वे किया हुआ है। इस वजह से कोंट रोड और हालुवास गेट की तरफ आने वाले वाहनों के कारण रोहतक गेट की तरफ से आ रहे वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। संकरे चौराहे पर ट्रैफिक वन-वे किया जाना भी परेशानी बन गया है। हालांकि हाईवे यहां तेजी से सड़क निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन




वाहनों का रूट भी किया डायवर्ट



यातायात पुलिस ने भी वाहनों का रूट डायवर्ट किया हुआ है। दादरी गेट से जैन चौक की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद है। जिस कारण जैन चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को भी अग्रसेन चौक की तरफ मोड़ दिया है। वहीं कोंट रोड की तरफ सिर्फ छोटे वाहन ही आवाजाही कर रहे हैं। जबकि कोंट रोड मिनी बाईपास से दादरी गेट की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश भी बंद है। करीब यहां एक माह स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। यातायात पुलिस ने भी यहां ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed