{"_id":"67e05536b75b66d269062141","slug":"one-must-also-participate-in-service-activities-hisar-news-c-21-1-hld1018-590732-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को पढ़ाई के साथ सेवा कार्यों में भी भाग लेना चाहिए : कुलदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को पढ़ाई के साथ सेवा कार्यों में भी भाग लेना चाहिए : कुलदीप सिंह
Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बास के राजकीय कन्या महाविद्यालय उगालन में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित क
बास। राजकीय कन्या महाविद्यालय उगालन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हो गया। समारोह में ब्लॉक समिति हांसी टू के चेयरमैन कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय सेवा के कार्यों में भी भाग लेना चाहिए।
उन्होंने स्वयंसेविकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय में पार्किंग शेड बनवाने की घोषणा की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोहन सिंह ने कहा कि स्वयंसेविकाओं ने शहीदी दिवस पर देशभक्ति गीत और शायरी प्रस्तुत की। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा किरण श्रेष्ठ स्वयंसेवी रहीं। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सरीना ने संचालन किया। एनएसएस प्रभारी रूप सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा : डॉ. सुरीना
हिसार। उकलाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन हिंदी प्राध्यापिका डॉ. सुरीना ने राजभाषा हिंदी के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डॉ. सुरीना ने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी की बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने हिंदी में दक्षता को रोजगार के नए अवसरों से भी जोड़ा और कहा कि यह युवाओं के करियर को नई दिशा दे सकती है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता के महत्व को समझा। प्राचार्य डॉ. सतबीर सांगा ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान युवाओं को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।