{"_id":"64b0488d7c1e32559e091bb4","slug":"one-mm-of-rain-in-the-city-and-4-mm-in-balsamand-due-to-the-effect-of-western-disturbance-hisar-news-c-21-hsr1005-176953-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में एक एमएम व बालसमंद में हुई 4 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में एक एमएम व बालसमंद में हुई 4 एमएम बारिश
विज्ञापन
हिसार में शाम को मौसम का बदला मिजाज।
हिसार। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ व मानसून टर्फ के असर से वीरवार शाम को हिसार में 1 व बालसमंद में 4 एमएम बारिश हुई। उधर, बालसमंद में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 15 से 20 जुलाई के बीच मानसून फिर से सक्रिय होगा।
शहर में वीरवार सुबह से मौसम साफ रहा, जिस कारण दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी व तीखी धूप का सामना करना पड़ा। मगर शाम होते-होते मौसम अचानक बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए। बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा सा हो गया। बादलों को देखकर ऐसा लगा मानों आज जबरदस्त बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तेज हवाओं के साथ सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। रात तक रुक-रुक बूंदाबांदी ही होती रही। हालांकि इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इसके प्रभाव से यह बारिश हुई है।
पिछले 7 दिनों में हुई सामान्य से 33 प्रतिशत ज्यादा बारिश
जिले में 7 से 13 जुलाई के बीच सामान्य से 33 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। आईएमडी के अनुसार इस अवधि में सामान्य बारिश 23.4 एमएम होती है, जबकि इस दौरान 31 एमएम पानी बरसा। वहीं अगर 1 जून से अब तक की बात करें तो जिले में सामान्य से 31 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस माह के दूसरे पखवाड़े में मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति में आने, बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव क्षेत्र बनने और एक से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 से 20 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियां होंगी।