{"_id":"07f4f164c22090db8bf716560a6054d6","slug":"one-lakh-stolen-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल रिचार्ज करवाने गया था, गाड़ी से एक लाख चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल रिचार्ज करवाने गया था, गाड़ी से एक लाख चोरी
जींद/ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बस अड्डे पर मोबाइल रिचार्ज करवाने गए व्यक्ति की गाड़ी से अज्ञात लोगों ने एक लाख रुपये की नगदी निकाल ली। शहर थाना पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
काठमंडी निवासी अजय कुमार ने कैथल रोड पर आरा यूनिट लगाई हुई है। बुधवार शाम को अजय कुमार आरा यूनिट से एक लाख रुपये की नगदी लेकर कार में काठमंडी से वापस लौट रहा था। पुराना बस अड्डा के पास कार को सड़क पर खड़ा कर मोबाइल रिचार्ज करवाने लगा।
जब उसने वापस लौट कर डैश बोर्ड की जांच की तो उसमें से एक लाख रुपये की नगदी गायब थी। आसपास तलाशने और पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं लगा। अजय ने बताया कि रिचार्ज करवाने में उसे कुछ ही पल लगे। जब वह गाड़ी में पहुंचा तो उसमें जूतों के निशान थे।
विज्ञापन
जिसके चलते उसको संदेह हुआ और उसने नगदी को संभाला। लेकिन नगदी गायब थी। पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।