{"_id":"6566c85037390371ed0caa64","slug":"one-died-in-accident-at-hansi-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi Accident: हिसार रोड पर कैंची चौक के पास देर रात पलटी स्लीपर बस, बुजुर्ग की मौत, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi Accident: हिसार रोड पर कैंची चौक के पास देर रात पलटी स्लीपर बस, बुजुर्ग की मौत, 20 घायल
Wed, 29 Nov 2023 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:42 AM IST
सार
प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली से श्रीगंगानगर जा रही थी। बस करीब 10 बजे दिल्ली से चली थी। रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही बस हांसी में हिसार रोड स्थित कैंची चौक के पास पहुंची तो संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इससे बस में सवार लोग दब गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी में हिसार रोड पर कैंची चौक पर एक स्लीपर बस पलटने से एक व्यक्ति की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल हो गए। बस नियंत्रण खोने के बाद पलटी। घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: प्लास्टिक और पॉलीथिन पर बिना विकल्प दिए रोक नहीं हो सकती कारगर, समाधान जरूरी
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली से श्रीगंगानगर जा रही थी। बस करीब 10 बजे दिल्ली से चली थी। रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही बस हांसी में हिसार रोड स्थित कैंची चौक के पास पहुंची तो संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इससे बस में सवार लोग दब गए। एक दूसरे की मदद से लोग बस से बाहर निकले।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल में लाया गया। हादसे में मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी 65 वर्षीय मामन के रूप में हुई। उसके परिजनों ने बताया कि वह भैंस व्यापारी है। उसके 3 बेटे व दो बेटी हैं। घायलों की पहचान श्रीगंगानगर निवासी 43 वर्षीय मुकेश गुप्ता, 38 वर्षीय पवन सोनी व 22 वर्षीय वेदिका, संगरिया निवासी 43 वर्षीय मनोज, 36 वर्षीय प्रियंका, हनुमानगढ़ निवासी 59 वर्षीय महेंद्र पाल, 46 वर्षीय मनोज भाटिया, धर्मवीर, कश्मीर निवासी 19 वर्षीय बिलाल, सिरसा निवासी 30 वर्षीय शिवम, गाजियाबाद निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद अनवर व 30 वर्षीय सनोवर, हनुमानगढ़ निवासी गौरव घायल हुए। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क किनारे किया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।