फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   one death due to corona

कोरोना का एक केस मिला और एक मौत

Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
one death due to corona
हिसार। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिला है और एक की मौत हो गई। साथ ही 7 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज कोरोना के केस और मौत दोनों का आंकड़ा नीचे आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के लिए भी अच्छे संकेत भी है।
विज्ञापन

इस समय जिले में केवल 66 मरीज सक्रिय है। इन दिनों केस के मुकाबले विभाग द्वारा सैंपलिंग भी 2 से ढाई हजार के आसपास करवाई जा चुकी है। इसके चलते ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 97.82 हो गया है। अब तक 1111 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक 53901 मरीज कोरोना की चपेट में आ चुुके है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने बताया कि जिले में अब तक कोविशिल्ड व कोवैक्सीन की 3 लाख 70 हजार 950 वैक्सीन की डोज दी गई हैं। अब तक 3 लाख 25 हजार 128 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनमें 60 वर्ष से अधिक के 81 हजार 580 और 45 से 60 वर्ष के 97 हजार 350 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। इसके अलावा 13 हजार 500 हेल्थकेयर वर्कर्स, 5 हजार 709 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के एक लाख 26 हजार 989 लोगों ने पहली डोज ली है। इसके अतिरिक्त 45822 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed