फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One and a half year old child was playing outside the house, 250 meters away the boy died due to drowning in the minor

नहर में डूबने से तीन बहनों के इकलौते भाई डेढ़ वर्षीय तनुज की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old child was playing outside the house, 250 meters away the boy died due to drowning in the minor
घर के बाहर खेल रहा था डेढ़ साल का बच्चे, 250 मीटर दूर बालक माइनर में डूबने से मौत
विज्ञापन

अग्रोहा (हिसार)। किराड़ा गांव में बालक माइनर में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि माइनर घर से 250 मीटर दूर है।
किराड़ा निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उसकी तीन लड़की के बाद बेटा हुआ था। बेटा तनुज घर के बाहर खेल रहा था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह अचानक गायब हो गया। उसकी तलाश करते हुए बालक माइनर पर पहुंचे तो रात करीब 10 बजे श्यामसुख गांव के पास माइनर में बच्चा मिला। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नहर की दीवार ऊंची होती तो न होता हादसा
तनुज तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से नहर करीब 250-300 मीटर की दूरी से गुजरती है। नहर की पटरी पर अगर ऊंची दीवार होती तो शायद हादसा नहीं होता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर पर ऊंची दीवार बनवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed