{"_id":"68a4ce968d4bd8f40f0c666a","slug":"on-world-entrepreneurship-day-the-chief-minister-will-give-cheques-worth-rs-114-crore-to-22-startups-hisar-news-c-21-hsr1020-690956-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विश्व उद्यमिता दिवस पर 22 स्टार्टअप को मुख्यमंत्री देंगे 1.14 करोड़ रुपये के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विश्व उद्यमिता दिवस पर 22 स्टार्टअप को मुख्यमंत्री देंगे 1.14 करोड़ रुपये के चेक
विज्ञापन
एचएयू में 21 अगस्त को होने वाले सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते उपायुक्त अनीश या
हिसार। विश्व उद्यमिता दिवस पर 21 अगस्त को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाने वाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। सीएम 22 स्टार्टअप को 1.14 करोड़ रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे।
एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर (एबिक) की ओर से आयोजन स्थल पर नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शित करने वाली 30 स्टाॅलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए ने उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर युवाओं और नव उद्यमियों से संवाद करेंगे। साथ ही देश के प्रमुख उद्यमी भी युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।
एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि कार्यक्रम में हकृवि के एबिक की ओर से चयनित सभी स्टार्टअप इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रदर्शनी में मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित बनाए गए घरेलू सामान के उपकरण रखे जाएंगे। एबिक के नोडल ऑफिसर एवं मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश गेरा ने बताया कि प्रदर्शनी स्टालों में गेहूं, मक्का, गुड़ और विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से बनाए गए बायोडिग्रेडेबल कप और चम्मच, मिलटस से भरपूर विभिन्न प्रकार के बिस्किट, उच्च गुणवत्ता युक्त शहद, गैनोडर्मा मशरूम द्वारा तैयार किए गए कैप्सूल की प्रदर्शनी रहेगी।
विज्ञापन
वहीं फूलों से तैयार किए गए केमिकल रहित साबुन-शैंपू, सभी प्रकार की सब्जियों, फलों आदि का रस-पल्प निकालने वाली बहुउद्देशीय मशीनें भी स्टाॅलों पर रहेंगी। स्टार्टअप ने ऐसी तकनीक विकसित की है जिसके माध्यम से किसान घर बैठे मोबाइल से ट्यूबवेल की मोटर और घर की लाइट के उपकरणों को ऑन-ऑफ भी कर सकता है। एक स्टार्टअप विभिन्न प्रकार के माइक्रोग्रीन उगाकर लोगों के घरों तक पहुंचा रहा है। जो कैंसर और मधुमेह बीमारियों में कारगर है। खेत से अनाज निकालने के बाद बचे अवशेष को विनोइंग मशीन से बिल्कुल साफ कर दिया जाता है। आधुनिक कल्टीवेटर को भी प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रदर्शनी में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उच्चतर शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ कौशल विकास विभाग की ओर से 27 स्टॉल लगाई जाएंगी।