फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the question of dinner diplomacy, Aarti Rao said - I will call Anil Vij as well

Hisar News: डिनर डिप्लोमेसी के सवाल पर आरती राव बोलीं -मैं तो अनिल विज को भी बुलाऊंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
On the question of dinner diplomacy, Aarti Rao said - I will call Anil Vij as well
जीजेयू में आयोजित कार्यक्रम में संबो​​धित करते स्वास्थ्य मंत्री आरती राव । 
हिसार। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की डिनर डिप्लोमेसी पर कहा कि अनिल विज को भी दावत पर जरूर बुलाऊंगी। मेरे घर के दरवाजे तो सभी के लिए खुले हैं। मैं तो चाहूंगी कि सभी मेरे घर पर खाना खाकर जाएं।
विज्ञापन

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव शुक्रवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में उज्ज्वल दृष्टि योजना के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है। हमने करीब 700 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती की है। जिला मुख्यालयों के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी नहीं है। हम जल्द ही सुपर स्पेशलिस्ट की भर्ती करेंगे। सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों से भी अच्छी सुविधाएं देंगे, ताकि लोगों को निजी अस्पतालों में न जाना पड़े। हर जिले में आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल शुरू करना चाहते हैं।
विज्ञापन

मीडिया के पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस भी है। हरियाणा की जनसंख्या नियंत्रित है। अब हरियाणा में औसत प्रजनन दर 1.9 पर आ चुकी है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार के काफी कार्यक्रम चल रहे हैं। आज के समय हर एक अभिभावक चाहता है कि वह अपने बच्चों की अच्छी से परवरिश करे। इस कारण एक या दो बच्चों को ही प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने चंडीगढ़ में डिनर दिया था, जिसमें 12 विधायक शामिल हुए थे। यह डिनर डिप्लोमेसी हरियाणा की राजनीति में काफी चर्चाओं में रहा था। इस डिनर को लेकर अनिल विज ने कहा था कि अगर उन्हें बुलाया जाता तो वे भी जरूर शामिल होते। एक सवाल के जवाब में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed