फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the pretext of asking for directions, two youths looted 51 thousand rupees from a shopkeeper at knifepoint

Hisar News: रास्ता पूछने के बहाने दो युवकों ने चाकू दिखाकर दुकानदार से लूटे 51 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of asking for directions, two youths looted 51 thousand rupees from a shopkeeper at knifepoint
वारदात की जानकारी देता दुकानदार जीवन चंद्र।
हिसार। दयानंद महाविद्यालय के पास बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार दुकानदार को रास्ता पूछने के बहाने रुकवाया। इसके बाद चाकू दिखाकर दुकानदार विजय नगर निवासी जीवन चंद्र से 51 हजार रुपये लूट लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वारदात के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में जीवन चंद्र ने बताया कि एक बदमाश ने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीवन चंद्र ने बताया कि उसकी सैनियान मोहल्ला में डोनाल्ड प्रिंटर के नाम से दुकान है। बुधवार रात दुकान से विजिटिंग कार्ड लेकर दयानंद महाविद्यालय के पास एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में देने के लिए निकला था। इस दौरान उसके पास 52 हजार रुपये थे। दयानंद महाविद्यालय के बाद अंधेरे वाली जगह पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रुकवाया और एक गली का पता पूछा। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से उसे पकड़ा और दूसरे ने गर्दन पर चाकू रखकर रुपये मांगे। जब उसने जेब से नकदी निकाली तो युवकों ने झपटा मारा और भाग निकले। इस दौरान एक हजार रुपये उसके हाथ में रह गए जबकि 51 हजार रुपये बाइक सवार युवक लूटकर ले गए। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed