फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the lines of Chandigarh, Terminalia mantle plants will be planted on Camry Road

Hisar News: चंडीगढ़ की तर्ज पर कैमरी रोड पर लगेंगे टर्मिनलिया मंटली के पौधे

Mon, 10 Jul 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
On the lines of Chandigarh, Terminalia mantle plants will be planted on Camry Road
हिसार। शहर के नवनिर्मित कैमरी फोरलेन के डिवाइडर पर चंडीगढ़ की तर्ज पर टर्मिनलिया मंटली के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की खासियत यह है कि ये जल्दी बढ़ते हैं और देखने में काफी सुंदर लगते हैं। हालांकि बीएंडआर की बागवानी शाखा ने पहले इस रोड पर तोशाम व निकाय मंत्री के रोड की तरह बॉटल पाम के पौधे लगाने का फैसला किया था। मगर इन पौधों की बढ़ोतरी की प्रक्रिया काफी धीमी है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने अब यहां टर्मिनलिया मंटली के पौधे लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

बता दें कि अभी हाल ही में बनकर तैयार हुए कैमरी फोरलेन रोड के डिवाइडर पर ग्रिल के साथ-साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस रोड पर 90 ट्री गार्ड लगाए गए हैं, जिनमें ये पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक पौधे की कीमत 700 से 800 रुपये के बीच
टर्मिनलिया मंटली के एक पौधे की कीमत की 700 से 800 रुपये के बीच है। ये पौधे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से मंगवाए जाएंगे। जो पौधे लगाए जाएंगे, उनकी ऊंचाई करीब 8 फुट तक होगी। अधिकारियों के मुताबिक टर्मिनलिया मंटली के अलावा डिवाइडर पर कनेर के पौधे भी लगाए जाएंगे। इन पौधों की खासियत है कि इन्हें पशु नहीं खाते। फिलहाल शहर के दिल्ली, राजगढ़ व तोशाम रोड पर कनेर के पौधे हरियाली बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 लाख रुपये आएगा खर्च
अधिकारियों ने इस रोड पर पौधरोपण के लिए विभाग ने 10 लाख रुपये का एस्टीमेट मंजूर किया था। मगर यह टेंडर करीब 8 लाख रुपये में अलॉट हुआ था। इस टेंडर में पौधरोपण के अलावा ट्री गार्ड भी शामिल किए गए थे। चूंकि बीएंडआर की सिविल शाखा ने रोड निर्माण के साथ-साथ ट्री गार्ड भी लगवा दिए। ऐसे में अब बागवानी शाखा को ट्री गार्ड लगाने की जरूरत नहीं है। ऐसे में यह खर्च कम होकर 3 लाख रुपये हो गया है।


टेंडर अलॉट कर दिया है। इस माह पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ये पौधे इस रोड की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे। - बागा सिंह, एसडीओ, बागवानी शाखा, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed