फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the first day one of the Panch, three of the Sarpanch and one nominated for the Block Committee

पहले दिन पंच का एक, सरपंच के तीन, ब्लॉक समिति का एक नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
On the first day one of the Panch, three of the Sarpanch and one nominated for the Block Committee
हिसार। जिले में 307 सरपंच, 3839 पंच, 222 पंचायत समिति सदस्य, 30 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जिला परिषद के लिए कोई नामांकन नहीं आया। ब्लॉक समिति सदस्य के लिए एक, सरपंच के लिए तीन, पंच के लिए एक नामांकन आया। पहले दिन 5 नामांकन आए।
विज्ञापन

जिला परिषद के नामांकन हिसार पंचायत भवन में लिए जा रहे हैं। ब्लाक समिति के नामांकन खंड स्तर पर लिए जा रहे हैं। सरपंच के लिए हर गांव में नामांकन लिए जा रहे हैं। जिला परिषद के 30 वार्ड के नामांकन लेने के लिए पंचायत भवन में दस टीम रहेंगी। शनिवार को जिला परिषद के लिए कोई नामांकन नहीं आया। इस बार जिला परिषद के चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए ओपन है। जिला परिषद के कुल 30 वार्ड में से 20 पद पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग, महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए केवल 10 वार्ड ही हैं। ब्लाक समिति के लिए हिसार प्रथम खंड में एक नामांकन आया । सरपंच पद के लिए हिसार प्रथम में एक, हांसी प्रथम में दो नामांकन आए। हिसार प्रथम में पंच के लिए एक नामांकन आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed