{"_id":"6a8de1360db2b9c17504ab9f","slug":"on-raksha-bandhan-sisters-can-travel-free-on-roadways-buses-this-facility-will-be-available-in-regular-buses-from-12-pm-on-august-27-to-12-am-on-august-28-hisar-news-c-21-hsr1020-938371-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रक्षा बंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक सामान्य बसों में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रक्षा बंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक सामान्य बसों में मिलेगी सुविधा
Wed, 26 Aug 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हिसार व हांसी डिपो प्रबंधन ने रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सामान्य बसों में निशुल्क सफर की सुविधा देने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला के साथ 15 वर्ष तक के बच्चों का भी किराया नहीं लगेगा। हिसार व हांसी सब डिपो के महाप्रबंधकों ने यातायात प्रबंधक प्रीतम कुमार और हांसी के यातायात प्रबंधक सतबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। चालक-परिचालकों की छुट्टियों पर दो दिन के लिए रोक लगा दी है। निशुल्क सफर की सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। निजी बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी।
निशुल्क सफर की सुविधा चंडीगढ़ से दिल्ली सहित हरियाणा राज्य परिवहन की सामान्य बसों में उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। रोडवेज प्रबंधन बस स्टैंड पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया है। हिसार डिपो के ट्रैफिक इंचार्ज श्रवण कुमार ने बताया कि निशुल्क यात्रा की सुविधा केवल रोडवेज की सामान्य बसों में लागू रहेगी। हरियाणा प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान धन सिंह ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को निजी बसों में यात्रा करने के लिए किराया देना होगा।
-- -
रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को रोडवेज की सामान्य बसों में निशुल्क सफर की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। किसी भी बहन को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए अतिरिक्त बसें भी लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन
- राहुल मित्तल, जीएम, रोडवेज डिपो हिसार