फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On getting the captaincy of the hockey team, Savita Poonia said that I will fulfill the responsibility well

कप्तानी मिलने पर सविता पूनिया बोलीं: अच्छे से निभाऊंगी जिम्मेदारी, टीम के साथ दूंगी बेहतर परिणाम

Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी हिसार/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी हिसार/सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
सार

हरियाणा के सिरसा की बेटी सविता पूनिया को भारतीय महिला हॉकी टीक की कप्तानी मिली है। सविता अभी बेंगलुरु में अभ्यास कर रहीं हैं, वह 30 को कोरिया के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
On getting the captaincy of the hockey team, Savita Poonia said that I will fulfill the responsibility well
सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी दक्षिण कोरिया के डोंगाई में पांच दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगी। हरियाणा के सिरसा जिले की बेटी सविता पूनिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी मिली है। अब सविता पूनिया पर गोल पोस्ट के साथ टीम को साथ लेकर जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन


कप्तानी मिलने के बाद सविता पूनिया ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से वह खुश है। अब जिम्मेदारी पहले से दोगुना हो गई है। अपना पक्ष तो संभालना ही है, साथ ही पूरी टीम का नेतृत्व भी करना है और टीम को साथ लेकर अच्छा परिणाम लेकर आना है। वहीं टीम में हिसार की उदिता और सोनिया का भी चयन हुआ है।  
विज्ञापन


सिरसा जिले के गांव जोधकां की मूल रूप से निवासी सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी टीम में गोलकीपर हैं। ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सविता अब एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में 18 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगी। कप्तान की जिम्मेदारी मिलने पर परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पर्वतारोही रीना भट्टी को डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने सौंपा एक लाख का चेक

सविता पूनिया ने पिता महेंद्र पूनिया से बात कर आगामी रणनीति पर भी मंथन किया और भविष्य में और ज्यादा मेहनत करते हुए बेहतर परिणाम लाने का विश्वास भी दिलाया। महेंद्र ने बताया कि अभी सविता बेंगलुरु में अभ्यास कर रही है। वह 30 नवंबर को कोरिया के लिए रवाना होगी। सविता ने कहा कि जिम्मेदारी अच्छे से निभाऊंगी और विश्वास है कि हम रिकॉर्ड दर्ज करेंगे।

On getting the captaincy of the hockey team, Savita Poonia said that I will fulfill the responsibility well
सोनिका टांडी और उदिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अभ्यास के लिए अलग-अलग शेड्यूल बनाया है। सुबह-शाम तीन-तीन घंटे प्रैक्टिस कर रहे हैं। टीम की तैयारी पूरी है। अच्छा खेलेंगे और बेहतर करने की कोशिश रहेगी। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पूरी टीम उत्साहित है।  - उदिता, हॉकी खिलाड़ी

 

वर्ष 2020 में चोट लग गई थी। एक साल रेस्ट किया। चोट लगने के बाद अब भारतीय टीम में खेलूंगी। दो माह से इसके लिए ट्रेनिंग ले रही हूं। उम्मीद है कि टीम गोल्ड मेडल हासिल करेगी और अपना सपना पूरा करेगी। - सोनिका टांडी, हॉकी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed