फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On complaint, the MLA did a surprise inspection of the primary health center of Umra, 4 employees were found absent

Hisar News: शिकायत पर विधायक ने उमरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, 4 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
On complaint, the MLA did a surprise inspection of the primary health center of Umra, 4 employees were found absent
उमरा पीएचसी का निरीक्षण करते हुए विधायक विनोद भयाना।
हांसी। चिकित्सकों की कमी झेल रहे उमरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक विनोद भयाना ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। विधायक ने एएसएमओ को अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

दरअसल विधायक विनोद भयाना उमरा में विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने उनके समक्ष शिकायत रखी की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई लाभ नहीं मिल रहा। न ही यहां पर चिकित्सक मिलते हैं व न ही कर्मचारी मिलते हैं। इस पर विधायक केंद्र में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे और वहां हाजिरी रजिस्टर की जांच की। वहां पर तैनात छह कर्मचारियों में से दो कर्मचारी ही ड्यूटी पर मिले। दो कर्मचारियों से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि वह देपल में चल रहे एक शिविर में हैं, लेकिन उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी, जिसके बाद दो अन्य कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। उमरा का यह केंद्र सोरखी स्थित सीएचसी के अधीन आता है। जिस पर विधायक ने सोरखी सीएचसी के एएसएमओ डॉ. कामिद मोंगा को अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। जिस पर एसएमओ डॉ़ मोंगा ने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


फिलहाल नहीं है कोई चिकित्सक तैनात
उमरा में दो चिकित्सकों की ड्यूटी है। यहां पर तैनात डॉ. किरण नवंबर से छह महीने की डेपुटेशन पर आयुष्मान भारत के तहत पंचकूला में तैनात हैं। डेंटल सर्जन डॉ. रेणुका दो महीने की सीसीएल पर हैं। वह दस दिन बार ज्वाइन करेंगी। ऐसे में उमरा में अभी कोई चिकित्सक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------जो कर्मचारी अनुपस्थित थे उनसे स्पष्टीकरण मांग लिया है। दो ने बताया है कि वह शिविर में थे, लेकिन मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री करना भूल गए थे। अन्य कर्मचारी भी जल्द स्पष्टीकरण दे देंगे। - डॉ. कामिद मोंगा, एएसएमओ, सीएचसी, सोरखी



-------------------प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण किया था। वहां तैनात जो कर्मी अनुपस्थित मिले हैं उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए एएसएमओ को कहा है। - विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed