{"_id":"615b22f98ebc3e623c5873c1","slug":"om-will-be-pronounced-in-the-first-class-then-studies-will-start-hisar-news-hsr613409210","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कक्षा में ‘ऊं’ का होगा उच्चारण, फिर होगी पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कक्षा में ‘ऊं’ का होगा उच्चारण, फिर होगी पढ़ाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 82
पहले कक्षा में ‘ऊं’ का होगा उच्चारण, फिर होगी पढ़ाई शुरू
सरकारी स्कूल में बाइक व स्कूटी नहीं ला सकेंगे विद्यार्थी, जारी हुई नोटिफिकेशन
- हांसी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन ने दो अनूठी पहल की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसीहिसार।
हांसी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो अनूठी पहल शुरू की है। जिसमें विद्यार्थी न तो बाइक और न ही स्कूटी से स्कूल आएंगे। साथ ही हर विषय के टीचर को कक्षा में आने के बाद पहले ‘ऊं’ का उच्चारण करवाना होगा, जिसके बाद ही पढ़ाई शुरू होगी। संबंधित स्कूल प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए है। ताकि दोनों पहल को लागू किया जा सकें।
गुुरुग्राम में लगाई थी कार्यशाला
गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी में तीन दिवसीय कार्यशाला हुई थी। जिसमें मॉडल संस्कृति स्कूलों के स्कूल मुखिया और एक अतिरिक्त टीचर शामिल हुए थे। क्योंकि शिक्षा निदेशालय व भारतीय शिक्षण मंडल, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के बीच एमओयू हुआ है। जिसमें नई शिक्षा नीति से संबंधित कुछ नए प्रोजेक्ट सरकारी स्कूलों में लागू करने से संबंधित जानकारियां शिक्षकों को दी गई थी।
5 मिनट योगा करना भी होगी अनिवार्य
हांसी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को 5 मिनट का योगा करना भी अनिवार्य होगा। स्कूल प्रबंधन ने आदेश जारी किए है कि प्रार्थना के समय में 5 मिनट तक विद्यार्थी योगा करेंगे।
विज्ञापन
वर्जन-
गुरुग्राम में कार्यशाला लगाई गई थी। जिसमें प्रति स्कूल को दो से तीन नए नियम विद्यार्थियों के हित में लागू करने थे। इसलिए दो पहल विद्यार्थियों के हित में शुरू किए गए है।
- प्रवीन चुघ, गणित प्रवक्ता, हांसी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।