फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officials accused of discrimination; employees staged a three-hour protest.

Hisar News: अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप, कर्मचारियों ने तीन घंटे किया प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 28 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Officials accused of discrimination; employees staged a three-hour protest.
कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
हांसी। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के कर्मचारियों ने स्थानीय मांगों को लेकर गुरुवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर तीन घंटे का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। हरियाणा पीडब्ल्यूडी यांत्रिक तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता उदयवीर और सहायक मंडल अभियंता के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) जिला प्रधान अनूप फौजी ने आरोप लगाया कि हांसी के कार्यकारी अभियंता उदयवीर कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चहेते कर्मचारियों को घर बैठे वेतन दिया जा रहा है जबकि काम करने वाले कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिना शिकायत या गलती के कर्मचारियों के दूर-दराज तबादले किए जा रहे हैं। संगठन ऐसी कार्यप्रणाली को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर एवं सिंचाई विभाग के जिला प्रधान अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों का रवैया गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि सहायक मंडल अभियंता के रवैये और मांगों को देखते हुए सोमवार को भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कार्यकारी अभियंता को चेतावनी दी कि वे कनिष्ठ अभियंता को संरक्षण देने के बजाय सोमवार तक मध्यस्थता कर समस्याओं का समाधान करवाएं। मांगें पूरी न होने पर कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed