फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Obstacles in developing parks of Sector-14 Part Two

Hisar News: सेक्टर-14 पार्ट टू के पार्कों को विकसित करने में आई बाधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Obstacles in developing parks of Sector-14 Part Two
हिसार। सेक्टर-14 पार्ट टू के पार्कों को विकसित करने में बाधा आ गई है। एचएसवीपी की तरफ से पार्कों को विकसित करने को लेकर लगाए गए टेंडर के लिए एक भी एजेंसी ने आवेदन नहीं किया है। अब अधिकारी दोबारा से टेंडर लगाएंगे। अगर फिर भी कोई एजेंसी नहीं आती है तो निर्माण कार्य व बागवानी का टेंडर एक साथ लगाया जाएगा। इसके अलावा एचएसवीपी ने सेक्टर-33 के दो पार्कों को विकसित करने का टेंडर भी लगाया था। इसमें एक ही एजेंसी ने आवेदन किया। चूंकि पहली बार टेंडर लगाने में कम से कम 3 आवेदन आने जरूरी है, तभी टेंडर को खोला जा सकता है। ऐसे में अब अधिकारी दोबारा से यह टेंडर लगाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि एचएसवीपी की तरफ से वर्ष 2017 में प्लॉटधारकों को इस सेक्टर के प्लॉट का मालिकाना हक दिया गया था। मगर तब से आज तक सेक्टर का एक भी पार्क विकसित नहीं किया गया है, जबकि सेक्टर में 6 पार्क हैं। यही नहीं एचएसवीपी ने पार्क के सामने वाले प्लॉटधारकों से पार्क का अतिरिक्त शुल्क भी वसूला था। सेक्टरवासी लंबे समय से इन पार्कों को विकसित करने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी सोमवार को एचएसवीपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्कों के टेंडर को लेकर एक्सईएन भूपेंद्र से जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया कि टेंडर लगाया था, लेकिन एक भी एजेंसी ने आवेदन नहीं किया। एक्सईएन ने बताया कि सिर्फ निर्माण कार्य का टेंडर करीब 72 लाख है, जबकि निर्माण व बागवानी मिलाकर यह राशि करीब 143 लाख रुपये होती है। आरडब्ल्यूए ने निर्माण कार्य व बागवानी का टेंडर एक साथ लगाने की मांग की, ताकि टेंडर राशि ज्यादा होने पर बड़ी एजेंसियां आवेदन करें। एक्सईएन ने आरडब्ल्यूए से इस बारे में लिखित में देने को कहा। एक्सईएन ने कहा कि वह आरडब्ल्यूए की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत का काम जल्द होगा शुरू
आरडब्ल्यूए ने एक्सईएन पवन वर्मा से भी मुलाकात की। पवन वर्मा ने बताया कि सेक्टर की सड़कों को लेकर टेंडर लगाया था। तीन एजेंसियां आईं थी। एक रद्द हो गई। दो एजेंसियों की वित्तीय बोली की जांच की जा रही है। जल्द ही टेंडर अलॉट कर काम शुरू करवाया जाएगा। दो-तीन सड़कें बची हैं। इनका टेंडर भी जल्द लगाया जाएगा। पुराने डिस्पोजल पर बने प्लॉट पर कब्जा दिलाने को लेकर एक्सईएन ने बताया कि यहां से पुरानी लाइन गुजर रही है। इसे निकालने का टेंडर जल्द लगाया जाएगा। आरडब्ल्यूए के संरक्षक प्रवीण सिंघल ने बताया कि उन्होंने सिरसा रोड पर प्रस्तावित गेट को लेकर भी अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि भुगतान को लेकर एचएसवीपी व संबंधित विभाग की जल्द ही बैठक होगी। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के साथ निवर्तमान पार्षद अनिल जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed