फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   observer asked 103 party members opinion about upcoming chairmen

ऑब्जर्वर ने तीन घंटे में जानी 103 की राय

Sun, 13 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
observer asked 103 party members opinion about upcoming chairmen

भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त करने से पहले पर्यवेक्षक अरविंद यादव ने रविवार को करीब 103 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।

विज्ञापन


उन्होंने करीब तीन घंटे में कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में अलग-अलग बातचीत करते हुए अध्यक्ष के बारे में उनकी राय जानी।

जिला अध्यक्ष एवं सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, अंत्योदय योजना प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीनिवास गोयल, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनदीप मलिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. केएल रिणवा, सुरेंद्र पानू, नरेश नैन, कर्ण सिंह राणौलिया, जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनियां व सुजीत कुमार, प्रवीण जैन, सीमा गैबीपुर, योगेश सिहाग, पवन खारिया, रामफल बूरा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राघव, सुनील वर्मा, नरेश सिंगल, प्रवीण बंसल, सुनीता रेड्डू, बाबूलाल अग्रवाल, कृष्ण बिश्नाई सहित अन्य ने राय रखी।
विज्ञापन


हर एक सदस्य से पूछा गया कि जिला अध्यक्ष किसे बनाया जाए। वह जिसका नाम प्रस्तावित कर रहे हैं उससे पार्टी को क्या लाभ होगा।

संगठन को मजबूती देने के लिए कौन बेहतर विकल्प है। कुछ कार्यकर्ताओं ने राय देने वालों की 103 सदस्यों की सूची को लेकर भी विरोध जताया।

सूची के अलावा भी पहुंचे
सूची के अलावा भी कुछ लोग रेस्ट हाउस पहुंच गए। पर्यवेक्षक ने इन सभी लोगों को एक साथ बुलाकर उनका पक्ष सुना।

इन लोगों की राय को सूची में दर्ज नहीं किया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक दो व्यक्ति विशेष ने ऐसे लोगों को बुलाया है।

जिला अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार
श्रीनिवास गोयल, सुरेंद्र पूनिया, मनदीप मलिक, सुजीत कुमार, रवि सैनी प्रबल दावेदार हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनिवास गोयल के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों ने सहमति जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवास गोयल जिला अध्यक्ष बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं। वह चेयरमैनों की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं। उन्होंने अपनी उम्र का वास्ता देते हुए भी किसी युवा को जिला अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया है।


हर एक से दो से तीन मिनट बातचीत
पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष व संयोजक, जिला के सभी पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिलाध्यक्ष सहित 103 प्रमुख कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई।

पर्यवेक्षक ने हर एक कार्यकर्ता से दो से तीन मिनट तक बातचीत की।

तीन फाइनल नाम देंगे प्रदेशाध्यक्ष को
अरविंद यादव ने हर एक पदाधिकारी का नाम लिखने के बाद उनकी ओर से दी गई राय को सूचीबद्ध किया। 103 लोगों में सबसे अधिक किसको पसंद किया गया।

ऐसे तीन प्रमुख लोगों की सूची प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को सौंपेंगे। अरविंद यादव अगले तीन दिन में अपनी रिपोर्ट फाइनल करेंगे।

18 को होने वाली बैठक खास
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए संगठन के प्रमुख लोगों की एक बैठक 18 नवंबर को होगी। इसमें जिला अध्यक्षों के नाम फाइनल किए जाने की संभावना है।

बीस दिसंबर तक कुछ जिला अध्यक्षों के नाम का एलान करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed