फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Number of skin patients increasing in dry winter, not even medicine in dispensary

Hisar News: शुष्क सर्दी में बढ़ रही चर्म रोगियों की संख्या, डिस्पेंसरी में दवा तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Number of skin patients increasing in dry winter, not even medicine in dispensary
हिसार। जिले में गुलाबी ठंड के बाद अब सर्दी अपना तेवर दिखाने लगी है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट आंकी जा रही है। ऐसे मौसम में त्वचा की बीमारियां मुसीबत बढ़ा रही हैं। साफ-सफाई में लापरवाही व संक्रमण के कारण एक्जीमा, खुजली, दाद आदि के मरीज बढ़े हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में आधे से अधिक इन समस्याओं से पीड़ित हैं। वहीं निजी चिकित्सकों के पास भी ऐसे मरीजों की लंबी कतार है। वहीं मौसमी बीमारियों के बढ़ने के साथ नागरिक अस्पताल में दवाइयों का टोटा है। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन आ रहे 70 से 80 मरीज
नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ दिव्या मोहन ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ त्वचा के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन त्वचा रोग के 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। इन दिनों एक्जीमा, खुजली और दाद आदि के मरीज दवा लेने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी व बरसात के मौसम में वातावरण में नमी रहती है। इससे त्वचा की कोशिकाएं आपस में जुड़ी रहती हैं, लेकिन सर्दियों में ऐसा नहीं होता। ठंड के मौसम में कोशिकाओं में नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा सूखने लगती है और फटने की शिकायत शुरू हो जाती है। अधिक लापरवाही से त्वचा की ऊपरी के साथ निचली सतह भी प्रभावित होकर धीरे-धीरे सूखने लगती है। ऐसे में त्वचा की परत बाहर निकलने लगती है। बाद में वातावरण में मौजूद जीवाणुओं व गंदगी की वजह से त्वचा में संक्रमण के कारण फुंसी-फोड़ा, एक्जीमा, खुजली आदि चर्म रोग हो जाते हैं। इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं मिल रही दवाइयां
नागरिक अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेंगू के साथ बुखार, जुकाम, खांसी, गला खराब और एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। एक तरफ मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं अस्पताल परिसर में दवाइयों का टोटा है। ऐसे में मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल रही ये दवाइयां
नागरिक अस्पताल में मरीजों को दवा देने के लिए दो डिस्पेंसरी हैं। अस्पताल परिसर में खांसी, जुकाम, कान की दवाइयां, एलर्जी की दवा, दौरा पड़ने पर मरीज को देने वाली दवा, खाली पेट लेने वाली दवा, कब्ज की दवा, मल्टी विटामिन, आंखों की दवाइयां, विटामिन बी की गोलियां आदि कई प्रकार की दवाइयां मरीजों को नहीं मिल रही है।
आ गई है दवाइयां : पीएमओ
अस्पताल परिसर में कुछ दवाइयां आ गई हैं और एक दो दिन में बाकी बची दवाइयां भी पहुंच जाएंगी। मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed