{"_id":"601c4f3f8ebc3e4a1f4e8d43","slug":"nqas-team-inspected-agroha-phc-through-vc-hisar-news-rtk593813322","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा पीएचसी का वीसी के जरिये एनक्यूएएस की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रोहा पीएचसी का वीसी के जरिये एनक्यूएएस की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
अग्रोहा पीएचसी को राज्य स्तर पर रोहतक से आई टीम ने नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) का दर्जा दिया है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है। इसके तहत नेशनल स्तर से दिल्ली और झारखंड से एनक्यूएएस टीम ने वीसी के जरिये वीरवार को निरीक्षण किया।
यह वीसी वीरवार सुबह करीब 10 बजेे शुरू हुई और करीब 3 घंटे तक चली। इस दौरान विभाग की ओर सेे डिप्टी सीएमओ डॉ. अनामिका बिश्नोई एवं पीएचसी प्रभारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। बता दें कि अग्रोहा पीएचसी को वर्ष 2017 को कायाकल्प अवॉर्ड मिल चुका है। जानकारी के अनुसार एनक्यूएएस टीम खुद निरीक्षण के लिए हिसार आने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाई। इसलिए टीम ने पहले विभाग को सूचना दी और फिर वीसी के जरिये बैठक की।
वहीं दूसरी ओर जिला नागरिक अस्पताल और नलवा पीएचसी को एनक्यूएएस का दर्जा नहीं मिल पाया है। इसलिए अब इन दोनों जगह पर राज्य स्तरीय गुणवत्ता टीम द्वारा फिर से दौरा किया जाएगा। इन्हें एनक्यूएएस का दर्जा मिलने पर नेशनल स्तर की टीम दौरा करेगी। वर्ष 2020 में नलवा पीएचसी को विभाग द्वारा कायाकल्प के तहत प्रथम स्थान पर आने पर दो लाख रुपये की इनाम राशि मिली थी, लेकिन इस बार चूक हुई।
विज्ञापन
इस समय काफी जगह चल रहा निर्माण कार्य
नागरिक अस्पताल में इन दिनों ओपीडी, साफ सफाई एवं रखरखाव को लेकर काफी जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है, ताकि मरीजों को पहले से भी ज्यादा सुविधा मिल सके। हालांकि बीते दो वर्ष में नागरिक अस्पताल में काफी बदलाव एवं सुधार देखने को मिले हैं, मगर अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर है। जिसे सुधारने के प्रयास जारी हैं। इस बीच रोहतक से टीम दौरे के लिए अस्पताल में आई थी। उस दौरान जाते समय टीम ने अस्पताल व्यवस्था की काफी सराहना की थी, लेकिन एनक्यूएएस का दर्जा नहीं दिला पाई।
प्रसूति वार्ड को बताया बेहतर
वीसी के जरिये निरीक्षण के समय एनक्यूएएस टीम ने पीएचसी की सभी व्यवस्थाओं का दौरा किया। इस दौरान टीम ने अधिकांश अस्पताल की सफाई व्यवस्था एवं अस्पताल के स्टाफ द्वारा मिलकर काम करने की प्रेरणा की सराहना भी की। वहीं अस्पताल के प्रसूति वार्ड की भी साफ सफाई एवं गुणवत्ता की व्यवस्था को बेहतर बताया।
वर्जन
दिल्ली और झारखंड से एनक्यूएएस टीम किसी कारणवश हिसार नहीं आ पाई। इसलिए वीसी के जरिये अग्रोहा पीएचसी का निरीक्षण किया था। इससे पहले रोहतक से आई टीम ने जिला अस्पताल, अग्रोहा एवं नलवा पीएचसी का दौरा किया था। इनमें से अग्रोहा पीएचसी को एनक्यूएएस के लिए चुना गया था। इसके बाद नेशनल टीम दौरे के लिए आई है।
-डॉ. अनामिका विश्नोई, डिप्टी सीएमओ, हिसार।