फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now up to 17 will be able to apply for admission in the vacant trade of ITI

Hisar News: आईटीआई की खाली ट्रेड में अब 17 तक दाखिले के लिए कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now up to 17 will be able to apply for admission in the vacant trade of ITI
हिसार। जिले के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली सीटों पर दाखिला पाने का विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर मिला है। विभाग ने विद्यार्थियों के अनुरोध पर दाखिला पोर्टल को एक सप्ताह के लिए दोबारा खोल दिया है। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और यह 17 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान इच्छुक विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया नए और पुराने दोनों प्रकार के आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर संबंधित संस्थान स्तर पर की जाएगी। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। विद्यार्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर ऑन द स्पॉट फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, महिला आईटीआई की प्राचार्य राजरानी ने बताया कि विभिन्न ट्रेडस रिक्त सीटों की पूरी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शहर की दोनों आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में सीटें खाली हैं। ऐसे में दाखिले से वंचित विद्यार्थी 17 अक्तूबर से पहले किसी भी ट्रेड में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को दिशा दे सकते हैं। विभाग के अनुसार यह अवसर विद्यार्थियों के लिए अंतिम मौका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ट्रेड में कितनी ट्रेड
-कंप्यूटर एडेड एम्ब्रॉयडरी एंड डिजाइनिंग (एनसीवीटी) 3 सीटें
-कंप्यूटर एडेड एम्ब्रॉयडरी एंड डिजाइनिंग (एससीवीटी) – 7 सीटें
-ड्रेस मेकिंग – 7 सीटें
-फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) – 1 सीट
-फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीवीटी) – 24 सीटें
- सिलाई तकनीशियन (एनसीवीटी) – 10 सीटें
-सिलाई तकनीशियन (एससीवीटी) – 20 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed