फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the municipal administration will write a letter to the Director General of Roadways to resolve the city bus dispute

सिटी बस विवाद सुलझाने को अब नगर निगम प्रशासन रोडवेज डीजी को लिखेगा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now the municipal administration will write a letter to the Director General of Roadways to resolve the city bus dispute
सिटी बस विवाद सुलझाने को अब नगर निगम प्रशासन रोडवेज महानिदेशक को लिखेगा पत्र
विज्ञापन

हिसार। सिटी बस विवाद सुलझाने को अब नगर निगम प्रशासन रोडवेज के महानिदेशक (डीजी) को पत्र लिखेगा ताकि शहर में सिटी बसों का सही ढंग से संचालन किया जा सके।
बता दें कि बस अड्डा प्रशासन ने सिटी बसों संचालकों को लोकल बस स्टैंड के बूथों पर ही सिटी बस खड़ी करने और वहीं से सवारी बैठाने का आदेश दिया है। सिटी बस संचालकों का कहना है कि यह जगह दूर होने के कारण सवारियां बसों तक नहीं आती हैं। चूंकि ऑटो चालक का स्टैंड ऐसी जगह पर बनाया हुआ है, जहां सवारियां आसानी से बैठती हैं। सिटी बस संचालकों की मांग है कि उन्हें ऑटो स्टैंड के आगे से ही सवारियां बैठाने की अनुमति दी जाए। पहले भी वह इसी जगह से सवारियां बैठाते थे।
विज्ञापन

--
सिटी बस संचालकों ने की थी हड़ताल
इसी मांग को लेकर सिटी बस संचालकों ने जनवरी में कई दिनों तक हड़ताल भी की थी। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने सिटी बस संचालकों की मांगों को मानते हुए ऑटो स्टैंड के आगे से ही सवारियां बैठाने के आदेश दे दिए थे। मगर कुछ समय ही बाद ही उन्हें वहां बस खड़ी न करने का फरमान जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिटी बस संचालक रोडवेज को 30 हजार रुपये देते हैं फीस
सिटी बस संचालकों के अनुसार वह रोडवेज प्रशासन को करीब 30 हजार रुपये फीस के रूप में देते हैं। बावजूद इसके रोडवेज अधिकारी ऑटो चालकों की सुनते हैं। बस संचालकों ने बताया कि प्रदेश के किसी भी बस अड्डे में ऑटो चालकों की एंट्री नहीं होती। मगर हिसार में ऑटो चालक बस अड्डे में बेरोकटोक आ-जा रहे हैं।

--
शहर में चल रहीं 9 सिटी बसें
वर्तमान में शहर में 9 सिटी बसें चल रही हैं, जिनमें दो सिटी बस आजाद नगर रूट, दो आधार अस्पताल, दो रायपुर, दो कैंट व एक सिटी बस कैमरी रूट पर चल रही हैं। इन बसों का किराया 5 व 10 रुपये हैं। उधर ऑटो का किराया 20 रुपये है।
--
वर्जन
सिटी बस सेवा शहरवासियों के लिए काफी फायदेमंद है। मगर रोडवेज अधिकारी उन्हें बेवजह तंग कर रहे हैं। इसे लेकर रोडवेज के महानिदेशक को पत्र लिखा जाएगा।
अशोक गर्ग, निगमायुक्त
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed