{"_id":"60354ac98ebc3ee9702befe3","slug":"now-if-the-driver-talks-on-the-phone-in-the-moving-bus-of-the-roadways-action-will-be-taken-the-passenger-complains-hisar-news-rtk596880417","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज की चलती बस में चालक फोन पर बात करेगा तो होगी कार्रवाई, यात्री दे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज की चलती बस में चालक फोन पर बात करेगा तो होगी कार्रवाई, यात्री दे शिकायत
विज्ञापन
अब रोडवेज की चलती बस में चालक फोन पर बात करेगा तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्री भी चालक के खिलाफ रोडवेज अधिकारियों को शिकायत दे सकते हैं। रोडवेज अधिकारियों की ओर से चालकों को आदेश दिए गए हैं कि कोई भी चलती बस में चालक फोन पर बात न करें और न ही परिचालक बात करवाएं।
गौरतलब है कि कई बार रोडवेज बसों में चलती बस में चालक फोन पर बात करते दिखाई देते हैं। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों की ओर से चलती बस में चालकों को फोन पर बात नहीं करने के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि चलती बस में फोन पर बात करने से चालक का ध्यान भटक सकता है। जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता है। इन हादसों को रोकने के लिए सभी चालकों को बोला जा चुका है कि वे चलती बस में फोन पर बात न करें। यदि कोई फोन आता है तो चालक बस को साइड में खड़ी करें और उसके बाद ही बात करें।
विज्ञापन
हिसार डिपो के डीआई कुलदीप सिंह ने बताया कि चलती बस में फोन पर बात करते समय चालक का ध्यान भटक सकता है। चालकों को बोला जा चुका है कि कोई भी चलती बस में फोन पर बात नहीं करेगा।